scriptफेरों से पहले दिया शिक्षा नेग, आर्थिक पिछड़े बच्चों की शिक्षा पर खर्च होगी राशि | The bride and groom did this work before marriage | Patrika News

फेरों से पहले दिया शिक्षा नेग, आर्थिक पिछड़े बच्चों की शिक्षा पर खर्च होगी राशि

locationपालीPublished: Feb 27, 2020 10:55:34 pm

Submitted by:

rajendra denok

सकारात्मक अभियान

फेरों से पहले दिया शिक्षा नेग, आर्थिक पिछड़े बच्चों की शिक्षा पर खर्च होगी राशि

फेरों से पहले दिया शिक्षा नेग, आर्थिक पिछड़े बच्चों की शिक्षा पर खर्च होगी राशि

पाली. राजपूत समाज में आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को शिक्षित करने के लिए एक सकारात्मक अभियान चलाया जा रहा है। शादी-समारोह में अब शिक्षा नेग शुरू किया गया है। वर-वधु पक्ष की ओर से बच्चों की शिक्षा के लिए अलग से राशि भेंट की जा रही है। एेसी ही एक पहल गुड़ा ठाकुरजी गांव में बुधवार को हुई। वर-वधु पक्ष ने बच्चों की शिक्षा के लिए ५१ हजार रुपए का नेग दिया। यह राशि आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों की पढ़ाई पर खर्च की जाएगी।
दरअसल, एेलानी गांव निवासी हिम्मत सिंह देवी सिंह सोनिगरा के पुत्र गणपत सिंह की बारात ठाकुरजी गुड़ा ठाकुरजी गांव गई। यहां नरपत सिंह कुंपावत की पुत्री डिंपल कंवर के साथ गणपतसिंह ने फेरे लिए। शादी के फेरों से पहले सामैला में वर-वधु पक्ष ने पहल करते हुए शिक्षा नेग चुकाया। उन्होंने ५१ हजार रुपए की राशि मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा की भेंट की। इस दौरान शेषकरणसिंह, जसवंतसिंह ठाकुरला, भरतसिंह भाकरीवाला, जग़पालसिंह बाला, नरपत सिंह ऐलानी, अजयपालसिंह ऐलानी समेत कई लोग मौजूद रहे।
शिक्षा की जोत जगा रहे

इस अभियान के तहत शिक्षा की जोत जगाई जा रही है। खासतौर से उन बच्चों को शिक्षा दिलाई जा रही है जो आर्थिक पिछड़ेपन के कारण समुचित शिक्षा प्राप्त करने से वंचित हो रहे हैं। राजपूत शिक्षा कोष के माध्यम से एेसे बच्चों के लिए शादी समारोह में नेग के रूप में सहयोग मिल रहा है। इसके लिए
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो