सुबह मृतक प्यारेलाल के परिजन उसका शव घर के बाहर रखकर धरने पर बैठ गए, उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। सूचना पर सीओ सोजत हेमंत जाखड़, विधायक खुशवीर सिंह, सिरियारी थानाधिकारी सुरेश सारण मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजन मुआवजे की मांग करने लगे। विधायक सिंह ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने इसका आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद वे माने। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान राजेन्द्र, श्रवणकुमार, बंशीलाल, मीठूसिंह, मनोहर सिंह, योगेन्द्र सिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि बेरे पर अज्ञात लोगों ने प्यारेलाल की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था, पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।