script

VIDEO : पाली : कंठी लूट गिरोह का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

locationपालीPublished: Nov 28, 2020 08:24:41 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

– पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के फूलिया गांव में आठ माह पूर्व की थी लूट की वारदात

VIDEO : पाली : कंठी लूट गिरोह का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

VIDEO : पाली : कंठी लूट गिरोह का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

पाली/राणावास। कंठी लूट की वारदात करने वाले गिरोह के तीसरे आरोपी को भी सिरियारी थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

सिरियारी थानाधिकारी सुरेश सारण के अनुसार गत 24 नवम्बर को पुलिस ने कृष्णा कॉलोनी धुंधला निवासी आसीफ खां उर्फ बबलू पुत्र अकबर खां सहित दो जनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने अन्य वारदातों में सोजत रोड हाल मिल चौराहा निवासी सिकन्दर खानं के साथ वारदात करना कबूला। इस पर पुलिस ने सिकंदर खां पुत्र सद्दीक को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने उसे रिमाण्ड पर भेज दिया। गिरोह ने फरवरी माह में फूलिया निवासी मीरा देवी के गले में पहना सोने का रखड़ी सैट लूटा था।
घर में घुस गिलोल से हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
सादड़ी। मुण्डारा गांव के भीटवाड़ा मार्ग पर तीन दिन पूर्व घर में घुसकर गिलोल से हमला कर चार जनों को घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि मुण्डारा निवासी शान्तिलाल पुत्र रताराम सहित ग्रामीणों ने प्रतापगढ़ बावरियों का झूंपा सादड़ी हाल मुण्डारा पकाराम पुत्र कसनाराम बावरी को तेज रफ्तार में गली मोहल्ले में बाइक चलाने से टोका था। इससे नाराज होकर पकाराम बावरी, धन्नाराम बावरी, रावाराम सहित उनकी पत्नियां व पुत्री हथियार लेकर आए और शांतिलाल मोबारसा के मकान में घुस गए थे। शांतिलाल, उनकी पत्नी लक्ष्मी व कुलदीप पर गिलोल से हमला कर दिया था, इससे वे घायल हो गए थे। पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी पकाराम पुत्र कसनाराम व धन्नाराम पुत्र पकाराम बावरी को गिरफ्तार किया।

ट्रेंडिंग वीडियो