परीक्षा से पहले ऐसा होगा पाली में
पालीPublished: Nov 03, 2022 08:17:59 pm
66वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 6 से
राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 14 से


परीक्षा से ऐसा होगा पाली में
पाली। ग्रामीण ओलम्पिक के बाद विद्यालयों में पढ़ने वाले खिलाड़ी 66वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुट गए थे। इन प्रतियोगिताओं का प्रथम जिला स्तरीय चरण 6 नवम्बर से शुरू होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का प्रथम समूह के तहत खेल 14 नवम्बर से शुरू होंगे। इनके समाप्त होते ही विद्यार्थियों को अद्धZवार्षिक परीक्षा में सवालों के जवाब लिखने होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय राहुल राजपुरोहित ने बताया कि चार समूह में होने वाली इन प्रतियोगिताओं के सभी समूहों की विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताएं पूरी हो चुकी है। 17/19 वर्ष छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता सीधे जिला स्तर पर ही होगी। शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।