हादसे में यूपी हाल गुंदोज निवासी 30 साल के अमित पुत्र मुन्नालाल, 19 साल के खड़क सिंह पुत्र सुल्तान सिंह और 28 साल के अनिल पुत्र करण सिंह गंभीर रूप से झुलस गए।
मारवाड़ जंक्शन। मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के बाड़सा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार दम्पती घायल हो गए। जानकारी के अनुसार धामली निवासी मिश्रीलाल पुत्र खेताराम चौधरी व उसकी पत्नी लीला को मोटर साइकिल से मारवाड़ जंक्शन आ रहे थे। बाड़सा गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनको चपेट में ले लिया। हादसे में दम्पती घायल हो गए। उनका उपचार मारवाड़ जंक्शन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जारी है।