scriptNandotsav 2019 : पाली में कल मनाएंगे नंदोत्सव, नृत्य-नाटिका के साथ सजेगी राधा-कृष्ण की झांकी | Tomorrow will celebrate Nandotsav in Pali | Patrika News

Nandotsav 2019 : पाली में कल मनाएंगे नंदोत्सव, नृत्य-नाटिका के साथ सजेगी राधा-कृष्ण की झांकी

locationपालीPublished: Aug 24, 2019 03:23:04 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-पाली शहर के गीता भवन में श्याम महिला मंडल द्वारा होगा नंदोत्सव का आयोजन
Tomorrow will celebrate Nandotsav in Pali :

Nandotsav 2019 : पाली में कल मनाएंगे नंदोत्सव, नृत्य-नाटिका के साथ सजेगी राधा-कृष्ण की झांकी

Nandotsav 2019 : पाली में कल मनाएंगे नंदोत्सव, नृत्य-नाटिका के साथ सजेगी राधा-कृष्ण की झांकी

Tomorrow will celebrate Nandotsav in Pali : पाली। कृष्ण जन्माष्टमीके तहत श्याम महिला मंडलद्वारा रविवार को शहर के गीता भवन मंदिर में नंदोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें नृत्य-नाटिका के साथ राधा-कृष्ण की झांकी सजाई जाएगी। इस आयोजन को लेकर मंडल की महिलाएं तैयारियों में जुटी हुई हैं।
श्याम महिला मंडल की अध्यक्ष किरण पारीक ने बताया कि कृष्ण जन्मोत्सव के तहत नृत्य-नाटिका के साथ नंदोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मीरा का प्रभु से मिलन, राधा-कृष्ण की रास लीला सहित भगवान कृष्ण के जन्म पर पुष्पवर्षा की जाएगी।
इस दौरान मंडल की संतोष तापडिय़ा, उषा लखोटिया, आशा भूतड़ा, सुमन लखोटिया, सीमा परिहार, सेजल सिंहल, इंदु शर्मा, सुधा चौधरी, उमा पारीक, ज्योति हेड़ा, मेघा पारीक, आशापुरी, ममता साबू, शीतल सिंहल, सीमा सिंहल, अनीता पारीक व पूजा भारती सहित अन्य महिलाएं तैयारियों में जुटी हुई है।
मंडल की महिलाएं पेश करेंगी भजन
मंडल की अध्यक्ष पारीक ने बताया कि नंदोत्सव के दौरान मंडल की महिलाओं द्वारा भजन पेश किए जाएंगे। जिस पर राधा-कृष्ण की रास लीला व मीरा का प्रभु से मिलन होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो