scriptVIDEO : इन्द्र की मेहर से मुस्कुराने लगी हैं यहां की वादियां, बहते जल की आवाज व सुंदरता बनी आकर्षण का केन्द्र | tourist point become has Aravali hills of Pali district | Patrika News

VIDEO : इन्द्र की मेहर से मुस्कुराने लगी हैं यहां की वादियां, बहते जल की आवाज व सुंदरता बनी आकर्षण का केन्द्र

locationपालीPublished: Aug 19, 2019 02:56:47 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-बरसात के बाद अरावली की वादियों में बहते जल की आवाज और सुंदरता इन दिनों हर किसी के आकर्षण का केन्द्र बन गई  है
Aravali hills have become tourist Point :

tourist point become has Aravali hills of Pali district

VIDEO : इन्द्र की मेहर से मुस्कुराने लगी हैं यहां की वादियां, बहते जल की आवाज व सुंदरता से ठहर जाते हैं पर्यटकों के कदम

-मुकेश जैसानी/राहुल रिण्डर
पाली/सादड़ी। Aravali hills have become tourist Point : जिले के सादड़ी-राणकपुर की सुरम्यवादियों में राणकपुर-सादड़ी व नलवाणिया बांध ओवरफ्लो होने के बाद से चादर चल रही है। इन दोनों बांधों से तीन नदियां निकलती है। जो आगे जाकर मघाई नदी का रूप लेती है। इनमें से दो नदियां तो पाली, उदयपुर मार्ग के दोनों तरफ बहती है। बांधों से निकलती नदियों और चलती चादर के साथ हरियाली से आच्छादित वादियां इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। उदयपुर जाने वाले भी नदियों में बहते पानी को देखकर बांधों पर चल रही चादर को निहारने के लिए जा रहे है।
माण्डीगढ़ बांध पर चली चादर, जूणा मलारी आतुर
सादड़ी। अरावली की वादियों में लगातार हो रही झमाझम बारिश से जूणा-मालारी बांध छलकने को आतुर है। वहीं देसूरी उपखण्ड का माण्डीगढ़ बांध ओवरफ्लो हो गया है। इसके नीचे एनिकट भरने से पानी सुकड़ी नदी में बहकर सादड़ी मादा रोड पर मघाई नदी में मिल रहा है।
माण्डी गढ़ बांध पर वर्ष 2007-08 में प्रदेश सरकार ने करीब 25 लाख रुपए खर्च किए थे। इस बांध से माण्डीगढ़ अलसीपुरा, जाटों का गुड़ा क्षेत्र के किसानों को पानी मिलता है। यह बांध रविवार को छलक गया। इस पर 0.10 फीट की चादर चल रही है। इसके नीचे का एनिकट भी भरने के बाद अब पानी गाछवाड़ा सडक़ सुकड़ी नदी में बह रहा है। जूणा मालारी बांध जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष रणजीतसिंह मालारी ने बताया कि बांध 17 फीट भराव क्षमता के मुकाबले 16.20 फीट भर गया है। परशुराम महादेव की तलहटी में राजपुरा बान्ध भी 18.80 फीट हो गया है। जिसका गेज 22.25 फीट है। जलसंसाधन विभाग के एइएन ताराराम गहलोत के अनुसार उपखण्ड क्षेत्र के राणकपुर/सादड़ी, नलवाणिया, मीठड़ी, लाटाड़ा, केसूली बान्ध ओवर लो हो गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो