script

VIDEO : जमीन विवाद के चलते दो पक्ष भिड़े, तीन घायल

locationपालीPublished: Feb 14, 2020 05:55:23 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-पाली के सदर पुलिस थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर गांव के समीप धुलाबा की ढाणी का मामला

VIDEO : जमीन विवाद के चलते दो पक्ष भिड़े, तीन घायल

VIDEO : जमीन विवाद के चलते दो पक्ष भिड़े, तीन घायल

पाली। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर गांव के समीप धुलाबा की ढाणी में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों धारदार हथियारों से मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के तीन जनें गंभीर घायल हो गए। जिन्हें बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्द्रा नगर गांव धुलाबा की ढाणी में एक पक्ष की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने एक पक्ष पर तलवार और लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें आईदान राम व उसकी पत्नी मैना और पुत्र प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिन्हें बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है। घटना के बाद आरोपी सुखदेव, सुरेश, महेंद्र और नुमा देवी फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने तहकीकात करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो