विकास की नई करवट लेगा पाली शहर, यूआईटी पकड़ेगी रफ्तार
पालीPublished: Nov 09, 2022 03:23:08 pm
अभियान: पाली को बनाएं स्मार्ट सिटी
-जिला कलक्टर नमित मेहता ने पत्रिका से साझा किया अपना विजन


विकास की नई करवट लेगा पाली शहर, यूआईटी पकड़ेगी रफ्तार
पाली। पाली शहर को स्मार्ट बनाने के लिए विकास से जुड़े विभागों को समन्वय से कार्य करना होगा। जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को नए विजन के साथ आगे बढ़ना होगा। इस बारे में पत्रिका ने जिला कलक्टर और नगर विकास न्यास के अध्यक्ष नमित मेहता से बातचीत की तो उन्होंने अपना विजन साझा किया। मेहता ने कहा, पाली शहर का स्वरूप बदलने के लिए ठोस कार्य योजना पर कार्य किया जाएगा। पत्रिका के अभियान का विजन अच्छा है। सुझावों पर अमल करेंगे। शहर के मुख्य चौराहों, मुख्य मार्गों व प्रमुख स्थलों को चिन्हित कर विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि शहर का स्वरूप निखर सके। इसके साथ ही आधारभूत सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। जिला कलक्टर से हुई बातचीत के कुछ अंश यहां प्रस्तुत हैं।