सोजत रोड कस्बे के निकट सवराड़ गांव की पूजा पुत्री भैराराम चौकीदार के माता-पिता का काफी समय पहले मृत्यु हो गई थी। बच्ची के विवाह योग्य होने पर उसके मामा तेजाराम चौकीदार ने शादी तय की, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से वे चिंता में डूब गए। इसकी जानकारी शिवराजपुर फाउंडेशन की युवा टीम को मिली तो उन्होंने कन्या का विवाह परिजनों की तरफ करवाने की ठानी। टीम ने बच्ची के विवाह लेकर सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ी तो कई लोग सहयोग के लिए आगे आ गए। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से 60 हजार रुपए एकत्रित किए। यह राशि मंगलवार को पूजा के विवाह समारोह में फाउंडेशन के सदस्यों व ग्रामीणों ने भेंट कर उसका मायरा भरा।
पूजा की आंखों में आ गए आंसू
ग्रामीणों व टीम सदस्यों के उसका मायरा भरने पर पूजा की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। इस दौरान जिला परिषद सदस्य शैलेष वर्मा, पूजा किन्नर, भगवान सिंह जैतावत, राजबहादुर सिंह मेड़तिया, श्यामलाल माली, केवलचंद शर्मा, महेन्द्र प्रजापत, ढगलाराम सीरवी, नवरतन माली, पूनाराम माली, देवीसिंह राणावत, शैतान सिंह जैतावत, वार्ड सदस्य पूनमराम आदि मौजूद थे।

बालिकाओं को नि:शुल्क देंगे प्रवेश
राणावास। श्रीगोविंद राजपूत शिक्षण संस्थान में भंवरसिंह मंडली के अध्यक्षता में त्रिवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। संस्थान मंत्री छैलसिंह सोलंकी ने पांच वर्षीय आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। महिपाल सिंह ने बताया कि समाज की निर्धन बालिकाओं को विद्यालय व छात्रावास में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। जिस का खर्च भंवरसिंह मंडली वहन करेंगे। इस दौरान छैलसिंह सोलंकी मेवी को कार्यवाहक अध्यक्ष व भंवरसिंह कुंपावत गुड़ा सुरसिंह को सर्व सहमति से कार्यवाहक मंत्री बनाया गया। राव कूंपा की मूर्ति निर्माण के लिए छात्रावास भवन में जगह की चिन्हित की गई।