पाली

Watch video : मंगल गीतों संग चूंदड़ी ओढ़ाकर किया नदी का स्वागत

– पाली जिले के निमाज क्षेत्र के दागला में सरपंच देवीसिंह राजपुरोहित ने किया नदी का स्वागत

पालीAug 08, 2020 / 07:37 pm

Suresh Hemnani

Watch video : मंगल गीतों संग चूंदड़ी ओढ़ाकर किया नदी का स्वागत

पाली/निमाज। लम्बे समय से गर्मी से तप रहे एवं मुरझा रही फसलों को देख मायूस हो रहे किसानों के लिए आशा की किरण जग गई है। बारिश से जहां फसलों को जीवनदान मिला है, वहीं नदी-नाळों में भी पानी की आवक तेज हुई है। बीती रात पाली जिले के निमाज क्षेत्र में हुई बारिश के बाद क्षेत्र की मोहराई नदी भी दागला तक पहुंच गई।
दागला गांव तक नदी का बहाव तेज था। शनिवार सुबह नदी आने की सूचना मिलते ही लोगों का जमावड़ा लग गया। मोहराई सरपंच देवीसिंह राजपुरोहित की अगुवाई में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष ढोल-ढमाकों के साथ दागला नदी में पहुंचे। जहां महिलाओं ने मंगल गीत गाए। सरपंच राजपुरोहित ने ग्रामीणों संग पूजा-अर्चना कर नदी का चूंदड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व सरपंच सायरदेवी राजपुरोहित, ग्रामविकास अधिकारी धर्माराम कुमावत, बाबूलाल माली, महेन्द्र कुमावत, किशनलाल, मिश्रीलाल गुर्जर, माणकलाल बावरी, दयाराम, जगदीश ठेकेदार, ठाकुरेश, गोविन्दसिंह, सुखदेवसिंह राजपुरोहित, बहादुरसिंह, पोकरराम, नाथूराम आदि मौजूद थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.