पड़ौस की महिलाओं को दो भाईयों ने लाठियों से जमकर पीटा, Video Viral
पालीPublished: Aug 19, 2023 09:27:55 pm
पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार किया।


महिलाओं की लाठियों से पिटाई करते आरोपी दो भाई।
Viral Video of Assault With Women : पाली के सदर थाना क्षेत्र के दयालपुरा गांव में गुरुवार रात्रि को आपसी विवाद को लेकर पड़ौसी और उसके परिवार वालो ने बेरहमी के साथ मारपीट कर सास व बहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल दोनों महिलाओं को पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इधर, पीडित परिवार की ओर से मामला भी दर्ज करवाया गया है। मारपीट करते दो युवक का वीडियो भी वायरल हुआ हैं। जिसमें दो युवक महिलाओं के साथ मारपीट करते नजर रहे है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दो भाईयों को गिरफ्तार किया।