scriptघरों में इस दीपावली जले मिट्टी के दीपक इसलिए बच्चों में बांटे दीपक | Will distribute earthen lamp | Patrika News

घरों में इस दीपावली जले मिट्टी के दीपक इसलिए बच्चों में बांटे दीपक

locationपालीPublished: Oct 18, 2019 10:07:53 pm

Submitted by:

Om Prakash Tailor

सराहनीय पहल – आज घर-घर जाकर बांटेंगे मिट्टी के दीपक

घरों में इस दीपावली जले मिट्टी के दीपक इसलिए बच्चों में बांटे दीपक

घरों में इस दीपावली जले मिट्टी के दीपक इसलिए बच्चों में बांटे दीपक

पाली। शहर के सुंदर नगर स्थित राजश्री स्कूल प्रबंधन की ओर से शुक्रवार को
स्कूल के विद्यार्थियों में 2100 मिट्टी के दीपक बांटे गए तथा उन्हें सीख
दी कि वे इस दीपावली अपने घर पर मिट्टी के दीपक ही जलाए। स्कूल के सचिव
राजेन्द्रसिंह धुरासनी ने बताया कि लोगों को मिट्टी के दीपक उपयोग में
लेने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार सुबह स्कूल के अध्यापक भी
स्कूल के पास मोहल्ले में घर-घर जाकर मिट्टी के दीपक बांटेंगे तथा उन्हें
इस दीपावली घर पर मिट्टी के दीपक ही जलाने के लिए जागरूक करेंगे। स्कूल
के सचिव राजेन्द्रसिंह धुरासनी ने बताया कि मिट्टी के दीपक घरों में इस
दीपावली हम जलाएंगे तो लोगों को रोजगार मिलेगा। मिट्टी के दीपक बनाने
वालों के घर में भी इस दीपावली पर उजाला होगा वे भी अपनी दीपावली अच्छे
से बना सकेंगे। शहर सहित जिले भर में इन दिनों मिट्टी के दीपक इस दीपावली घरों में उपयोग करने को लेकर राजस्थान पत्रिका की ओर से भी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो