scriptजिले में बनाएंगे 20 हजार से अधिक सदस्य | Will make more than 20 thousand members in the district | Patrika News
पाली

जिले में बनाएंगे 20 हजार से अधिक सदस्य

सेवादल का सदस्यता अभियान शुरू
कांग्रेस भवन में हुई सेवादल की बैठक

पालीOct 17, 2021 / 09:16 pm

Rajeev

जिले में बनाएंगे 20 हजार से अधिक सदस्य

जिले में बनाएंगे 20 हजार से अधिक सदस्य

पाली. अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की बैठक रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। इसमें सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में सेवादल चला गांव-गली के साथ, सेवादल का सदस्यता अभियान शुरू किया गया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला ने कहा कि सेवादल संगठन के सदस्यता अभियान के तहत पूरे राजस्थान में 11 लाख सदस्य जोडऩे का कार्य 14 नवम्बर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। जिले की सभी विधानसभाओं में 3-3 हजार से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। जिले में 20 हजार से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेस नेता महावीरसिंह सुकरलाई ने कहा कि सेवादल संग़ठन का इतिहास गौरवशाली रहा है। जिलाध्यक्ष चौधरी ने कहा कि सेवादल संगठन को अधिक मजबूत करते हुए बूथ स्तर तक संगठन खड़ा किया जाएगा।
मारवाड़ जंक्शन के जस्साराम राठौड़ ने कहा कि सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीति नीति एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहा है। बैठक में जोगाराम सोलंकी, गांधी 150 के जिला सह संयोजक जीवराज बोराणा, प्रकाश सांखला, हाजी मेहबूब टी, प्रदेश सेवादल के संयुक्त सचिव माणकलाल गर्ग, रासासिंह रावत, भूराराम देवासी, यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष सुल्तान लाहौरी, पार्षद आमीन अली रंगरेज ने विचार रखे। इस मौके अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष लाल मोहम्मद सिंधी, सुनील रामावत, अमराराम दयालपुरा, अरुण पांडे, नारायणलाल प्रजापत, हाजी इंसाफ घोसी, यंग ब्रिगेड प्रदेश सचिव राजू सोलंकी आदि मौजूद रहे।
जिला कार्यकारिणी को लेकर किया मंथन
बैठक में जिला कार्यकारिणी, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष चयन को लेकर विचार मंथन किया गया। बूथ स्तर पर कार्य के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए। बैठक का संचालन सुल्तान लाहोरी ने किया।

Home / Pali / जिले में बनाएंगे 20 हजार से अधिक सदस्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो