scriptVIDEO : विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता की हुई मौत, पीहर पक्ष के आने पर होगा मामले का खुलासा | Woman Death after consuming poisonous substance in Rajpura of Pali | Patrika News

VIDEO : विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता की हुई मौत, पीहर पक्ष के आने पर होगा मामले का खुलासा

locationपालीPublished: Sep 23, 2019 03:20:28 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-पाली जिले के तखतगढ़ क्षेत्र के राजपुरा गांव की घटना
Woman Death after consuming poisonous substance : -पीहर पक्ष के पहुंचे पर होगा मामले का खुलासा

VIDEO : विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता की हुई मौत, पीहर पक्ष के आने पर होगा मामले का खुलासा

VIDEO : विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता की हुई मौत, पीहर पक्ष के आने पर होगा मामले का खुलासा

पाली/पावा। Woman Death after consuming poisonous substance : जिले के तखतगढ़ क्षेत्र के राजपुरा गांव में सोमवार को एक विवाहिता महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को तखतगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पीहर पक्ष के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार विषाक्त पदार्थ खाने के बाद परिवार के लोगों ने तखतगढ़ के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर गंभीरावस्था होने के कारण उसे रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन महावीर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका राधा की शादी 9 साल पहले राजपुरा निवासी विक्रम हीरागर के साथ शादी हुई थी। महिला के तीन संतान हैं। महिला का पीहर जालोर जिले के ऊन गांव में हैं।
महिला के पीहर पक्ष के लोग आने पर ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही तखतगढ़ थाना उप निरीक्षक दुर्गाराम पहुंचे। मौके पर शव को तखतगढ़ सरकारी अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है। पीहर पक्ष के लोग आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ पूरे मामले का भी खुलासा होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो