scriptपरिजनों का आरोप : चिकित्सक नहीं आए समय पर, अस्पताल प्रशासन : महिला की हालत पहले ही गंभीर थी | Woman dies due to doctor's negligence at Bangar Hospital in Pali | Patrika News

परिजनों का आरोप : चिकित्सक नहीं आए समय पर, अस्पताल प्रशासन : महिला की हालत पहले ही गंभीर थी

locationपालीPublished: Apr 19, 2021 09:23:21 am

Submitted by:

Suresh Hemnani

– पाली के बांगड़ चिकित्सालय में लुणी की एक महिला की मौत

परिजनों का आरोप : चिकित्सक नहीं आए समय पर, अस्पताल प्रशासन : महिला की हालत पहले ही गंभीर थी

परिजनों का आरोप : चिकित्सक नहीं आए समय पर, अस्पताल प्रशासन : महिला की हालत पहले ही गंभीर थी

पाली। बांगड़ चिकित्सालय में दो दिन पहले एक महिला को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई थी। वहीं रविवार को लुणी के सुखदण्ड गांव से आई एक महिला की मौत पर उसके परिजनों ने चिकित्सक के समय पर नहीं आने का आरोप लगाया है। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला की तबीयत अधिक खराब थी। उसे भर्ती भी किया गया, लेकिन चिकित्सक के पांच-सात मिनट में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
लुणी क्षेत्र के सुखदण्ड गांव से परिजन मंजू देवी को गंभीर हालत में सुबह करीब 11.30 बजे कोविड ओपीडी के बाहर एम्बुलेंस से लेकर पहुंचे। वहां महिला को ओपीडी में स्ट्रेचर पर लिया गया। उसके परिजनों का आरोप है कि महिला को वहां किसी चिकित्सक ने नहीं देखा। इसके बाद महिला को वार्ड में ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन महिला के शव को लेकर वापस गांव चले गए।
तबीयत अधिक खराब थी
महिला की तबीयत अधिक खराब थी। उसे वार्ड में लेकर उपचार शुरू करने से पहले ही मौत हो गई। –डॉ.आरपी अरोड़ा, पीएमओ, बांगड़ चिकित्साल, पाली

ट्रेंडिंग वीडियो