scriptरात में दम्पती झगड़े, पुलिस को कॉल किया, फिर भी नहीं पहुंचे, सुबह विवाहिता का शव कुएं में मिला | Woman's body found in a well of Chang village of Pali district | Patrika News

रात में दम्पती झगड़े, पुलिस को कॉल किया, फिर भी नहीं पहुंचे, सुबह विवाहिता का शव कुएं में मिला

locationपालीPublished: Jun 24, 2021 09:26:26 am

Submitted by:

Suresh Hemnani

– पीहर पक्ष ने जताया हत्या का संदेह, हत्या का मामला दर्ज

रात में दम्पती झगड़े, पुलिस को कॉल किया, फिर भी नहीं पहुंचे, सुबह विवाहिता का शव कुएं में मिला

रात में दम्पती झगड़े, पुलिस को कॉल किया, फिर भी नहीं पहुंचे, सुबह विवाहिता का शव कुएं में मिला

पाली/बर मारवाड़। जिले के सेन्दड़ा थाना क्षेत्र के चांग गांव में बुधवार सुबह कुएं से एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को अस्पताल में रखवाया गया है।
विवाहिता के पीहर पक्ष ने उसके पति व ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। फरीदा के साथ उसके ससुराल वालों ने मंगलवार रात को मारपीट की थी, उसके पीहर पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना सेंदड़ा थाने में फोन कर दी, लेकिन पुलिस ने इसे अनदेखा कर दिया। सुबह उसका शव कुएं में मिला।
सेंदड़ा थाना के एएसआई रोहिताश मीणा के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम लसाडिया तहसील ब्यावर निवासी कालू काठात की पुत्री फरीदा की शादी आठ साल पूर्व में रामगढ़ चांग निवासी सोनू पुत्र नारायण काठात के साथ हुई थी।
फरीदा का शव बुधवार को कुएं में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस थाना सेन्दड़ा में पति व ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो