script‘जल ही जीवन है…‘ लेकिन यहां ‘जल ही झगड़ा है…‘ रोज पानी के लिए फूटते हैं सिर, आपस में मारपीट करती हैं महिलाएं | women fought for water in Pali | Patrika News

‘जल ही जीवन है…‘ लेकिन यहां ‘जल ही झगड़ा है…‘ रोज पानी के लिए फूटते हैं सिर, आपस में मारपीट करती हैं महिलाएं

locationपालीPublished: May 14, 2018 02:26:42 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

पीने के पानी के लिए झगड़ पड़ी महिलाएं

women fought for water in Pali

women fought for water in Pali

पाली। पर्यावरणविदों और जानकारों ने कहा था कि अब अगर तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो वो पानी के लिए होगा। अब ये बात धीरे धीरे सच साबित होती दिखार्द दे रही है। पानी के लिए लोग प्रदर्शन करते तो देखे ही गए, लेकिन पानी के लिए लड़ाई भी अब शुरू हो चुकी है। जीहां, भले ही ये तीसरा विश्व युद्ध ना हो, लेकिन उसकी आहट तो हो ही सकती है। आइए आपको बताते हैं पानी के लिए हुई लड़ाई के बारे में…

ये खबर राजस्थान के पाली जिले से आई है। पाली के निकट ग्राम पंचायत रूपावास स्थित राउ नगर में पानी की कमी के चलते महिलाएं लड़ पड़ीं। उन्हें बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने छुड़ाया। आपको बता दें कि यहां पर रोजाना पानी के लिए गांव वालों में झगड़ा होता रहता है। ये लोग आए दिन पानी के लिए एक दूसरे से लड़ पड़ते हैं।

रोज की बात है

ग्रामीणों का कहना कि ये रोजाना की बात है। गांव में घर घर कनेक्शन स्वीकृत होने के बावजूद पाइप लाइन नहीं बिछाई जा रही है। ना ही पानी ज्यादा दिया जा रहा है। जीएलआर में भी थोड़ा पानी आता है। 2 दिनों में सिर्फ थोड़ी देर के लिए पानी दिया जाता है, जिससे पानी लोग पूरा भर नहीं पाते और लड़ पड़ते हैं।

गर्मी से हाल बेहाल
पानी लोगों के लिए मूलभूत जरूरत है। पीने, खाने, नहाने, कपड़े धोने और दूसरे कई रोजमर्रा के कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। वहीं गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। ऐसे में पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इस भीषण गर्मी में लोगों को पानी नहीं मिलने से वे इतने मजबूर हैं कि एक दूसरे से लड़ पड़ते हैं। खास बात ये कि ऐसा एक या दो बार नहीं हुआ बल्कि रोज ही हो रहा है। ये हाल प्रदेश में लगभग सभी जगह समान ही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो