scriptनए साल में महिलाएं करेंगी ऐसा… | Women will do this in the new year | Patrika News

नए साल में महिलाएं करेंगी ऐसा…

locationपालीPublished: Dec 24, 2019 08:33:00 pm

Submitted by:

Rajeev

नए साल में महिलाओं व बालिकाओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण देगी पुलिस
– इच्छुक बालिकाएं करवा सकती है नि:शुल्क रजिस्टे्रशन
– महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र का होगा शुभारंभ

नए साल में महिलाएं करेंगी ऐसा...

नए साल में महिलाएं करेंगी ऐसा…

पाली. राजस्थान में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने व उन्हें आत्म रक्षा के लिए सशक्त बनाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस प्रदेश के सभी जिलों में नए साल से ‘महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र’ स्थापित करने जा रही है। इसके तहत पाली में भी यह केन्द्र खोला जा रहा है। यह प्रशिक्षण 14 दिनों तक चलेगा। इसके बाद नए बैच के लिए अगली तारीख तय की जाएगी।
पाली में यहां खुलेगा केन्द्र, एक जनवरी से प्रशिक्षण शुरू

पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के अनुसार पुलिस महानिदेशक पुलिस भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर 1 जनवरी 2020 से महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्रों का शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत पाली शहर के बांगड़ स्कूल के पीछे मैदान में स्थित महिला अपराध अनुसंधान सैल व अभय कमाण्ड सेंटर में यह केन्द्र खोला जा रहा है। यहां पुलिस उप अधीक्षक हेमंत जाखड़ के नेतृत्व में महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। यह प्रशिक्षण एक जनवरी से सुबह दस से दोपहर बारह बजे तक चलेगा। साथ ही महिलाओं के बैच के अनुसार शाम चार से छह बजे तक भी यह प्रशिक्षण चलेगा। इसमें 8 प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें एक घंटे क्लास भी चलेगी, इसमें महिला अपराध से सम्बंधित नए कानूनों की जानकारी दी जाएगी। अब तक यह प्रशिक्षण स्कूलों में चल रहा था।
हर कोई महिला करवा सकती है नामांकन
एसपी ने बताया कि इन केंद्रों पर कोई भी कामकाजी गृहिणी महिलाएं, अध्ययनरत बालिका, शिक्षण संस्थाएं एवं अन्य संस्थाएं अपनी संस्था की महिलाओं एवं बालिकाओं का नामांकन करा सकते हैं। जो अभिभावक अपनी बच्चियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दिलवाना चाहते हैं वह निर्धारित केंद्रों पर नामांकन करवा सकते हैं।
प्रशिक्षण पूर्णतया नि:शुल्क

यह प्रशिक्षण पूर्णतया नि:शुल्क है। इन केंद्रों पर 31 दिसम्बर से पूर्व रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। समय अवधि में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने की स्थिति में प्रशिक्षण अवधि में भी करवाया जा सकेगा। रजिट्रेशन के लिए महिलाएं व बालिकाएं महिला अपराध अनुसंधान सैल के फोन नम्बर 02932 221067 पर सम्पर्क कर सकती है।
– आनंद शर्मा, एसपी पाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो