scriptतीन दिन बाद भी कुएं से नहीं मिला श्रमिक, परिजन बेहाल | Worker not found from well even after three days in Pali | Patrika News

तीन दिन बाद भी कुएं से नहीं मिला श्रमिक, परिजन बेहाल

locationपालीPublished: Sep 29, 2020 08:32:00 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

– पाली जिले के कानपुरा गांव स्थित कृषि कुएं की घटना

तीन दिन बाद भी कुएं से नहीं मिला श्रमिक, परिजन बेहाल

तीन दिन बाद भी कुएं से नहीं मिला श्रमिक, परिजन बेहाल

पाली/सुमेरपुर। जिले के सुमेरपुर उपखण्ड क्षेत्र के कानपुरा गांव में रविवार देर रात कृषि कुएं पर कार्य करने के दौरान कुएं में गिरे श्रमिक को तीसरे दिन भी नहीं निकाला जा सका, रेस्क्यू के दौरान बार-बार कुआं ढहने की समस्या से श्रमिक नहीं मिल रहा है, कुएं में दलदल है, इस कारण दिक्कतें आ रही है। इधर, श्रमिक के परिजनों ने प्रशासन पर गंभीरता के साथ राहत कार्य नहीं करने का आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार सुमेरपुर उपखण्ड के सलोदरिया ग्राम पंचायत के कानपुरा गांव में कृषि कुआं पर जोगापुरा निवासी मुपाराम पुत्र केसाराम मीणा व गोमाराम पुत्र देवाराम मीणा निवासी जोगापुरा कार्य करने के लिए ट्रॉली के सहारे कुएं में उतरे। इसी दौरान कुएं से मिट्टी ढहने से दोनों अंदर गिर गए थे, गोमाराम को बचा लिया गया, लेकिन मुपाराम कुएं में गिर गया, तीन दिन से प्रशासन रेस्क्यू चला रहा है, लेकिन श्रमिक नहीं मिला। श्रमिक के परिजन बेहाल है।
वे प्रशासन पर गंभीरता से काम नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं, मंगलवार को सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत, एएसपी बाली ब्रजेश सोनी, उपखण्ड अधिकारी देवेन्द्रकुमार यादव, कार्यवाहक तहसीलदार सर्वेश्वर निम्बार्क, थानाधिकारी रविन्द्रसिंह खींची, किसान नेता जयेन्द्रसिंह गलथनी, कांग्रेस नेता शिशुपालसिंह निम्बाड़ा, करणसिंह मेडतिया, पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा, बलाना सरपंच शंभूराम मीना आदि मौके पर पहुंचे। अब प्रशासन ट्रॉली के सहारे अंतिम प्रयास शुरू करने की तैयारी में लगा हुआ हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो