scriptपर्युषण महापर्व : घर पर करेंगे आराधना, संत नहीं करेंगे प्रवचन | Worship will be done at home on Paryushan Mahaparva in Pali | Patrika News

पर्युषण महापर्व : घर पर करेंगे आराधना, संत नहीं करेंगे प्रवचन

locationपालीPublished: Aug 14, 2020 11:28:09 am

Submitted by:

Suresh Hemnani

-ऑनलाइन आयोजित की जाएगी प्रतियोगिताएं-मंदिरों में होगी सिर्फ वासक्षेप पूजा

पर्युषण महापर्व : घर पर करेंगे आराधना, संत नहीं करेंगे प्रवचन

पर्युषण महापर्व : घर पर करेंगे आराधना, संत नहीं करेंगे प्रवचन

पाली। पर्वाधिराज पर्युषण पर के कार्यक्रम कोरोना महामारी के कारण बदल गए है। ऐसा पहली बार होगा कि उपाश्रयों में संत-साध्वियां प्रवचन नहीं करेंगे। उपाश्रयों में गोष्ठी आदि नहीं होंगे। मंदिरों में भी श्रावक-श्राविकाओं को केवल दर्शन के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा। वे मंदिर में वासक्षेप पूजन ही कर सकेंगे। मंदिरों में पक्षाला व केसर पूजन पुजारी ही करेंगे। पर्युषण महापर्व 15 अगस्त से शुरू होगा। जो 22 अगस्त तक चलेगा। इसे लेकर जैन समाजबंधुओं ने घरों में पर्व पर आराधना करने के साथ अन्य तैयारियां की है।
घर पर करेंगे सामायिक व प्रतिक्रमण
सेठ नवलचंद सुप्रतचंदद जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक (तपागच्छ) जैन देव की पेढ़ी ट्रस्ट के गौतमचंद रातडिय़ा मेहता ने बताया कि सामायिक व प्रतिक्रमण सहित सभी धार्मिक क्रियाएं घर पर की जाएगी। संघ सदस्य वासक्षेप पूजा सुबह सात से दस बजे तक ही कर सकेंगे। भगवान महावीर जन्मकल्याणक के दिन छह गौड़ पालना व 14 स्वपन 19 अगस्त को सुबह दस बजे पेढ़ी से श्रावक अपने घर ले जाएंगे। थाली बजाकर उसी दिन शाम पांच बजे प्रभु जन्म की खुशी मनाएंगे। अष्टमंगल के लाभार्थी पहले दिन सुबह 10 बजे पेढ़ी सेअष्ट मंगल अपने घर ले जाएंगे। कल्पसूत्र व बारसा का वाचन नहीं किया जाएगा।
ऑनलाइन सुनेंगे आचार्य का प्रवचन
तेरापंथ धर्मसंघ की साध्वी प्रज्ञावति ने बताया कि इस बार किसी भी जगह पर संघ में साधु व साध्वियां प्रवचन नहीं करेंगे। आचार्य महाश्रमण का प्रवचन ऑनलाइन आएगा। उसी का सभी श्रवण करेंगे। तप व पारणे भी श्रावक-श्राविकाएं घर पर करेंगे। मंडिया रोड स्थित उपाश्रय में सुबह वृहद मंगल पाठ होगा, लेकिन उसमें आठ से दस लोग ही शामिल होंगे। इसके बाद पूरे दिन में साध्वियों के दर्शन करने व मंगल पाठ का श्रवण करने श्रावक-श्राविकाएं आएंगे। इसके साथ ही शाम 8.30 बजे प्रार्थना की जाएगी। संघ के विभिन्न मण्डलों की ओर से ऑनलाइन प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उपाश्रय में नहीं घर पर करेंगे जप
रघुनाथ स्मृति भवन में चातुर्मास कर रहे उपाध्याय रमेश मुनि व दीपेश मुनि ने बताया कि कोरोना के कारण उपाश्रय में हर साल की भाती इस साल कार्यक्रम नहीं रखे गए है। उपाश्रय में सुबह 15-20 मिनट के लिए प्रवचन किया जाएगा। उसमें दस बारह जने शामिल होंगे। श्रावक-श्राविकाएं घरों पर ही तप व आराधना करेंगे। उपाश्रय में हर साल जप व आराधना करने की भी मनाही रहेगी।
घर पर आराधना के लिए किया मंथन
तेरापंथ महिला मंडल की ओर से तेरापंथ भवन में तीन पारियों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहली पारी में 11 पदाधिकारियों ने साध्वियों के दर्शन कर नवकार मंत्र का जाप किया। अध्यक्ष कविता गादिया ने कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए महिलाओं का स्वागत किया। घर पर रहकर पर्युषण आराधना करने के बारे में बताया। मंत्री विनीता बेगानी ने अखंड नवकार जप, तपस्या, प्रतिदिन साध्वीश्री के दर्शन व प्रतिक्रमण आदि के बारे में बताया। मीडिया प्रभारी ममता पी. चौपड़ा की ओर से रोजाना जप व तप की सूचना दी जाएगी। इसके बाद दूसरी पारी में 11 सदस्यों क्षेत्रवार जाप की सूची दी गई।
कन्या मंडल की संयोजिका मुस्कान बालड़ व तृप्ति तातेड़ को वुमन ऑन व्हील्स व स्वीट सक्सेस कंपटीशन के स्टार परफॉर्मर ऑफ द ईयर के सर्टिफिकेट दिए गए। जो अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से दिए गए थे। तीसरी पारी में 11 युवतियों को पर्युषण पर्व की जानकारी दी गई। साध्वी प्रज्ञावती ने घर पर ही रहकर धर्म आराधना करने को प्रेरित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो