scriptVIDEO : विश्व योग दिवस 2021 : खुद को फिट रखने के लिए किया योगाभ्यास, युवाओं के साथ बुजुर्गों में दिखा उत्साह | Yoga Camp organized in Pali on World Yoga Day 2021 | Patrika News

VIDEO : विश्व योग दिवस 2021 : खुद को फिट रखने के लिए किया योगाभ्यास, युवाओं के साथ बुजुर्गों में दिखा उत्साह

locationपालीPublished: Jun 21, 2021 11:09:33 am

Submitted by:

Suresh Hemnani

– पाली शहर के विभिन्न उद्यानों व सार्वजनिक स्थानों पर योग शिविरों का हुआ आयोजन

VIDEO : विश्व योग दिवस 2021 : खुद को फिट रखने के लिए किया योगाभ्यास, युवाओं के साथ बुजुर्गों में दिखा उत्साह

VIDEO : विश्व योग दिवस 2021 : खुद को फिट रखने के लिए किया योगाभ्यास, युवाओं के साथ बुजुर्गों में दिखा उत्साह

पाली। पालीवासियों ने सोमवार सुबह अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न उद्यानों व सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक योग शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं खुद को फिट रखने के लिए युवाओं व बुजुर्गों ने एक साथ योगाभ्यास किया।
शहर के नेशनल पार्क में नियमित योग करने वाले लोगों की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर योगाभ्यास किया। यहां योग प्रशिक्षक विजय राज सोनी व पंकज शर्मा ने योग के माध्यम से विभिन्न बीमारियों के समाधान की योग मुद्राएं कराई।
इस मौके पर नगर परिषद सभापति रेखा भाटी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, भाजपा जिला महामंत्री सुनील भंडारी, तेजाराम भायल आदि लोग मौजूद थे। इसी तरह से शहर के लाखोटिया उद्यान व आर्यवीर दल प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शहरवासियों ने उत्साह से भाग लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो