पाली

VIDEO : गणपति विसर्जन में नृत्य किया, फिर फंदे में झूले युवक-युवती, रिश्ते में भाई-बहन है मृतक

सांडेराव थाना क्षेत्र के सिंदरू बांध के निकट की घटना

पालीSep 18, 2021 / 06:24 pm

rajendra denok

VIDEO : गणपति विसर्जन में नृत्य किया, फिर फंदे में झूले युवक-युवती, रिश्ते में भाई-बहन है मृतक


पाली. जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र के सिंदरू बांध के निकट एक कृषि कुएं पर शनिवार दोपहर को बबूल के पेड़ से एक युवक-युवती झूलते मिले। सूचना पर सांडेराव थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों के शव नीचे उतारा।

पुलिस के अनुसार मृतक सिंदरू गांव निवासी रणछोड़ कुमार पुत्र दीपाराम मेघवाल व सिंदरू निवासी जीवी कुमारी पुत्री वालाराम मेघवाल है। दोनों एक ही गांव के हैं। बताया जा रहा हैं कि दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते थे।

दोनों शुक्रवार शाम चार बजे बाद से गायब थे। मृतक रणछोड़ कुमार ने शुक्रवार को गणपति विर्सजन के दौरान जमकर नृत्य किया था। देर शाम दोनों घर नहीं पहुंचे तो दोनों के परिजनों ने सांडेराव पुलिस थाने में सूचना दी। शनिवार दोपहर को एक कृषि कुएं पर दोनों के शव झूलते हुए मिले। सूचना पर सुमेरपर सीओ रजत विश्नोई व सांडेराव थानाप्रभारी सरजिल मलिक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.