पुलिस ने बताया कि जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र सेदरिया बालोतान निवासी मालाराम (32) पुत्र देवाराम देवासी जो रात 11 बजे तखतगढ़़ से अपने घर जा रहा था। कस्बे के मुठलिया रिसोर्ट के सामने एक कार चालक ने टक्कर मार दी। घायलावस्था में बाइक चालक को राहगीर उपचार के लिए तखतगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार दोपहर तक परिजन तखतगढ अस्पताल पहुंचे। पुलिस को सफेद रंग की आई 20 कार के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस पोस्टमार्टम करवाने में जुटी हुई है।