सदर थाना पुलिस के अनुसार जोजावर निवासी आसिफ (23) पुत्र हकीम खान व इन्द्रदास पुत्र अशोकदास वैष्णव बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान आकेली के निकट हादसा हो गया। जिसमें आसिफ नाम के युवक की मौत हो गई। जबकि इन्द्रदास गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक का शव बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घायल युवक का इलाज बांगड़ अस्पताल में चल रहा है।
मृतक फोटोग्राफी का काम करता था
जानकारी के अनुसार मृतक आसिफ फोटोग्राफी का काम करता था। जो पाली शादी का एलबम लेने इन्द्र के साथ आया था। दोनों वापस जोजावर जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किसी अज्ञात वाहन के चालक ने इनकी बाइक को टक्कर मारी।