scriptहरियाणा के घरौंडा की किसान धान रैली में मुख्यमंत्री ने बताए एमएसपी में बढोतरी के फायदे | haryana cm organaized a raaly in Gharaunda | Patrika News

हरियाणा के घरौंडा की किसान धान रैली में मुख्यमंत्री ने बताए एमएसपी में बढोतरी के फायदे

locationपानीपतPublished: Jul 29, 2018 09:17:04 pm

Submitted by:

Prateek

एमएसपी में बढोतरी के राजनीतिक प्रचार के लिए भाजपा द्वारा हरियाणा में आयोजित यह तीसरी रैली थी…

haryana cm

haryana cm

(चण्डीगढ़): खरीफ फसलों के लिए हाल में केन्द्र सरकार द्वारा तय किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य के राजनीतिक प्रचार के लिए हरियाणा भाजपा की ओर से घरौंडा में आयोजित किसान धान रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धान के एमएसपी में 200 रूपए प्रति क्विंटल की बढोतरी से होने वाले फायदे के बारे में बताया।


किसानों को होगा फायदा

उन्होंने कहा कि इस बढोतरी से किसानों को प्रति एकड छह हजार रूपए का फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही घोषणा की कि राज्य सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए गन्नें के बकाया का भुगतान करने के लिए 200 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है और शीघ्र ही यह किसानों के खातों में पहुंच जाएगी।

 

एमएसपी में बढोतरी के बाद तीसरी रैली

एमएसपी में बढोतरी के राजनीतिक प्रचार के लिए भाजपा द्वारा हरियाणा में आयोजित यह तीसरी रैली थी। इससे पहले महेन्द्रगढ और कुरूक्षेत्र जिले के शाहाबाद में रैलियां आयोजित की गई थीं। इसके बाद बरवाला में 5अगस्त को आखिरी रैली आयोजित की जाएगी।

 

हर वह काम किया जो किसानों के लिए था जरूरी-सीएम

मुख्यमंत्री ने घरौंडा रैली में कहा कि हमने किसानों के लिए वो सब किया जो उनके लिए जरूरी था। हरियाणा प्रदेश का पहला राज्य है जहां गन्ने का भाव सर्वाधिक 330 रुपये प्रति क्विंटल है। प्रदेश की शुगर मिलों में घाटा होने के कारण किसानों के गन्नें के भुगतान में देरी हो गई थी, परंतु इस घाटे के बावजूद किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए गन्नें के बकाया भुगतान के लिए 200 करोड रुपये की राशि सहकारी मिलों को जारी कर दी गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो