scriptप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोली, भाजपा के कई बड़े चेहरे कांग्रेस में आने के इच्छुक | Haryana: Many Big Faces Of BJP Are Keen On Ioining Congress | Patrika News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोली, भाजपा के कई बड़े चेहरे कांग्रेस में आने के इच्छुक

locationपानीपतPublished: Sep 18, 2019 09:58:19 pm

Haryana: शैलजा ने कहा कि उनका व्यक्तिगत तथा पार्टी हाईकमान का यह मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष को चुनाव नहीं लडऩा चाहिए

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोली, भाजपा के कई बड़े चेहरे कांग्रेस में आने के इच्छुक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोली, भाजपा के कई बड़े चेहरे कांग्रेस में आने के इच्छुक

संजीव शर्मा/चंडीगढ़. हरियाणा में निकट भविष्य में होने वाले चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने भी चुनाव लडऩे के इच्छुक नेताओं से आवेदन मांग लिए है। पार्टी द्वारा सोमवार को आवेदन मांगे जाने के बाद कई विधानसभा क्षेत्रों से तो दावेदारों ने आवेदन भी शुरू कर दिए हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को पहली बार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंची कुमारी शैलजा ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने टिकट देने का पैमाना आवेदक की परफॉर्मेंस को रखा है।
शैलजा ने कहा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान उन्होंने तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जहां-जहां जनसभाएं की हैं वहां-वहां जनता का भरपूर समर्थन मिला है। प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से तंग है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का कुनबा लगातर बढ़ रहा है। जिसके चलते सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के भी कई बड़े चेहरे उनके संपर्क में हैं। जो कांग्रेस में आने के इच्छुक है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा में पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। इसका सीधा लाभ कांग्रेस को मिलेगा।
एक सवाल के जवाब में शैलजा ने कहा कि उनका व्यक्तिगत तथा पार्टी हाईकमान का यह मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष को चुनाव नहीं लडऩा चाहिए उसे एक विधानसभा की बजाए सभी विधानसभा क्षेत्रों पर फोकस करके कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना चाहिए। कुमारी शैलजा ने भाजपा के चुनाव प्रचार और चुनाव की तैयारियों में आगे निकलने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव लडऩे के लिए नही लड़ती बल्कि जीतने के लिए लड़ती है।

घोषणापत्र में जनता की समस्याएं होंगी जुमले नही

कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने भाजपा द्वारा तैयार किये जा रहे संकल्प पत्र पर बोलते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव में 154 वादे किए थे जिनमें से बहुत से आज भी अधूरे हैं या उन्हें भजपा भूल चुकी है। भाजपा संकल्प पत्र नहीं बल्कि जुमला पत्र तैयार कर रही है। कांग्रेस का घोषणापत्र जनभावनाओं के अनुकूल होगा। जिसमे जनता की समस्याओं को शामिल किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव में हरियाणा की जनता से केवल वही वादा किया जाएगा जिसे पूरा किया जा सकेगा।

अशोक तंवर का भी मिलेगा सहयोग

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा समानांतर कार्यक्रमो का आयोजन किये जाने पर बोलते हुए शैलजा ने कहा उनके सभी कार्यक्रम पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तंवर पार्टी की मजबूती के लिए पूरा सहयोग कर रहे हैं और भविष्य में भी उनका सहयोग मिलेगा यह तंवर खुद सार्वजनिक मंच पर बोल चुके हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो