scriptलॉकडाउन के दौरान होमगार्ड भर्ती घोटाला, जांच का आदेश, पढ़िए कांग्रेस की प्रतिक्रिया | Home Guard recruitment scam during lockdown in Haryana investigation | Patrika News

लॉकडाउन के दौरान होमगार्ड भर्ती घोटाला, जांच का आदेश, पढ़िए कांग्रेस की प्रतिक्रिया

locationपानीपतPublished: Aug 31, 2020 04:55:20 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

कांग्रेस ने घेरा तो हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने सचिव से मांगी हर जिले की रिपोर्ट

home guard

हरियाणा में लॉकडाउन के दौरान होमगार्ड भर्ती घोटाला, जांच का आदेश

चंडीगढ़। हरियाणा में लॉकडाउन के दौरान होमगार्ड भर्ती घोटाला हुआ है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इसके बाद हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने गृहमंत्री को जांच का आदेश दिया है। हर जिले में हुई भर्ती का रिकॉर्ड तलब किया है। इस वक्त सबसे ज्यादा होम गार्ड हिसार और यमुनानगर में लगे हुए हैं।
रोक के बाद भी भर्ती

2016 में तत्कालीन महानिदेशक होमगार्ड के सेल्वराज ने नई भर्ती पर पाबंदी लगाई थी। इसके बाद कोई नया आदेश जारी नहीं हुआ। लॉकडाउन की आड़ में होमगार्ड अधिकारियों को मौका मिल गया। 14 हजार 25 होमगार्ड हटाकर नए होमगार्ड भर्ती किए गए। भर्ती प्रक्रिया एक साल से जारी है लेकिन कोरोनावायरस के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान तेजी आ गई। सरकार का इस ओर ध्यान ही नहीं गया क्योंकि कोरोना पर नियंत्रण प्राथमिकता में था।
धांधली का आरोप

हरियाणा होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से प्रदेश में होमगार्ड भर्ती में धांधली की शिकायत गृहमंत्री अनिल विज को दी है। सभी तथ्य रखे। एसोसिएशन ने अवगत कराया कि अनेक होमगार्ड ऐसे हैं, जिन्हें अधिकारियों के केवल मौखिक आदेशों से अचानक हटा दिया गया। उन्हें लिखित में कोई कारण नहीं बताया गया।
कांग्रेस ने किया ट्वीट

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्टीट कर सरकार की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा है- हरियाणा में अब “होमगार्ड भर्ती घोटाला” ! अकेले लॉक्डाउन में हुआ….. शराब घोटाला – जाँच गुम, दोषी बेख़ौफ़, धान घोटाला – जाँच गुम, दोषी बेख़ौफ़, रजिस्ट्री घोटाला-जाँच गुम, दोषी बेख़ौफ़, पेपर लीक घोटाला-जाँच गुम, दोषी बेख़ौफ़, अब तो है इंतज़ार, कब होंगे घोटाले “75 पार”।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो