scriptहुड्डा ने लोहड़ी के बहाने किया राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन | Hooda Demonstrated Political Power On The Pretext Of Lohri | Patrika News

हुड्डा ने लोहड़ी के बहाने किया राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन

locationपानीपतPublished: Jan 13, 2020 06:40:38 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

हरियाणा कांग्रेस में हुए फेरबदल तथा प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका था जब हुड्डा ने कांग्रेस के भीतर रहकर शक्ति प्रदर्शन किया है।

हुड्डा ने लोहड़ी के बहाने किया राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन

हुड्डा ने लोहड़ी के बहाने किया राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन

चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नए साल के अवसर पर लोहड़ी के बहाने राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन किया। हर साल की तरह यह आयोजन अपने दिल्ली आवास में आयोजित किया। इस बार इस धार्मिक कार्यक्रम के कई राजनीतिक मायने थे।

आमतौर पर पहले यह कार्यक्रम दीपेंद्र हुड्डा के आवास पर आयोजित किया जाता था, लेकिन यह पहला मौका था जब हुड्डा ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर यह आयोजन किया। हरियाणा कांग्रेस में हुए फेरबदल तथा प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका था जब हुड्डा ने कांग्रेस के भीतर रहकर शक्ति प्रदर्शन किया है।

इस लंच के बहाने हुड्डा ने जहां अपने विरोधियों को यह संदेश दिया है कि वह कांग्रेस हाईकमान ही नहीं बल्कि अन्य राजनीतिक दलों में भी मजबूत पकड़ रखते हैं। वहीं कार्यक्रम में पहुंची कुमारी शैलजा ने भी यह संदेश देने का प्रयास किया कि अब कांग्रेस के पहले वाले दिन समाप्त हो गए हैं और दोनों नेता पूरी एकजुटता के साथ पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं।

अशोक तंवर के रहते जब-जब हुड्डा ने हाईकमान को कठोर संकेत देने का प्रयास किया तब-तब वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें बड़े फैसले लेने से रोका। आज के कार्यक्रम में यह दोनों नेता करीब डेढ़ घंटे उपस्थित रहे।

इन हस्तियों ने की शिरकत

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी.नारायणसामी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद, सांसद अहमद पटेल, जनार्दन द्विवेदी, कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक, कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम, सांसद कपिल सिब्बल, सांसद राजबब्बर,
पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद शशि थरूर, पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़,
सांसद प्रमोद तिवारी, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, सांसद गौरव गोगोई, आरएलडी अध्यक्ष अजीत सिंह, जयंत चौधरी, एनसीपी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव,
पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण, महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत, मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री जीतू पटवारी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी., महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज कुंदन, पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार, पूर्व मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह,
पूर्व मंत्री जतिन प्रसाद, मधुयाक्षी गौड़ा, नवीन जिंदल, आशा कुमारी, रजनी पाटिल, संदीप दीक्षित, अनिल शास्त्री, रणदीप सुरजेवाला, नदीम जावेद, शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी सहित
हरियाणा कांग्रेस के लगभग सभी विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसदों के अलावा कई नेता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो