scriptपति ने अपनी मौत का राज ‘मेरी आत्मकथा’ में खोला | Husband committed suicide due to wife and jija latest news | Patrika News

पति ने अपनी मौत का राज ‘मेरी आत्मकथा’ में खोला

locationपानीपतPublished: Jun 22, 2020 04:42:20 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

किला थाना पुलिस ने पत्नी, सास, ससुर और साढू के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

suicide

Fcommitted suicide in bathinda

पानीपत। हरियाणा से एक और खबर आ रही है। इसमें भी पत्नी और साढ़ू से धोखा खाए पति ने आत्महत्या कर ली। पत्नी और साढू के बीच अवैध संबंध थे। पति ने बहुत समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इस पर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले आत्महत्या घोषणापत्र (सुसाइट नोट) छोड़ा है। इसमें सबकुछ स्पष्ट लिख दिया है। परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
अपनी जीजा के संग रह रही थी
घटना पानीपत के थाना किला के अंतर्गत अमर भवन चौक क्षेत्र की है। यहां के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि उसके बेटे ने लगभग डेढ़ साल पहले पत्नी को साढू के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। उसने विरोध किया तो बेटे की पत्नी मायके जाने की बात कहकर घर छोड़कर चली गई। मायके जाने के बजाय वह अलग मकान लेकर अवैध तरीके से जीजा के साथ रहने लगी। अब आरोपित स्वजनों संग उसके बेटे को तलाक के लिए मजबूर करने लगी। उसके बेटे को जान से मारने की धमकियां भी देते थे। परिजनों ने बताया कि उनका बेटा अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहता था। घर छोडऩे के बाद पत्नी एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रही है। उनका बेटा बच्चों को साथ लेकर पत्नी को लेने उसके स्कूल तक गया था। पर वो नहीं लौटी।
पत्नी, साढ़ू और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया

मृतक के भतीजे का कहना है कि उसका चाचा पिछले तीन-चार महीनों से परेशान था। अब उनकी मौत के बाद उन्हें कमरे से एक डायरी मेरी आत्मकथा भी मिली है। 12 पेज की इस डायरी में उसके चाचा ने उनकी अधिकतर घरेलू परेशानियों का जिक्र किया है। कमरे में मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि उनकी मौत के जिम्मेदार उसकी पत्नी, साढू और ससुराल पक्ष के अन्य लोग हैं।
चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

किला थाना पुलिस ने पत्नी, सास, ससुर और साढू के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर सही वजह का पता चलेगा। सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो