scriptहरियाणा में राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी और जननायक जनता पार्टी गठबंधन को तैयार | Lok Swaraj Party ready to make alliance with jannayak janta party | Patrika News
पानीपत

हरियाणा में राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी और जननायक जनता पार्टी गठबंधन को तैयार

इस गठबंधन का आधार सीटों का बटवारा और न्यूनतम साझा कार्यक्रम होगा…
 

पानीपतFeb 14, 2019 / 04:56 pm

Prateek

Lok Swaraj Party and  jannayak janta party

Lok Swaraj Party and jannayak janta party

(चंडीगढ,पानीपत): हरियाणा में नई गठित की गई राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी, जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन को तैयार है। राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईजी रणवीर सिंह शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जननायक जनता पार्टी को स्वीकार कर लिया है और इंडियन नेशनल लोकदल समाप्त हो गया है।

 

उन्होंने कहा के जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन सीटों के बटवारे एवं न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर किया जाएगा। राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी का उद्देश्य व्यवस्था परिवर्तन है। प्रदेश में जाट और गैर जाट का भेद समाप्त करना है। यह फूट डालो राज करो का फॉर्मूला है।

 

उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में रिश्वत लेकर नौकरियां दी जा रही है। आउटसोर्सिंग में भी पैसा लेकर नौकरी दी जा रही है। पैसा देने वाले लोगों ने उन्हें यह जानकारी दी है। जल्दी ही इन लोगों को सामने लाकर मुकदमे दर्ज करवाए जायेंगे। इस मौके पर उन्होंने आम आदमी पार्टी के यमुनानगर के पदाधिकारी पवन सहोता, प्रिया शर्मा,कुरूक्षेत्र व इन्द्री के राजवीर और राजकुमार शर्मा,पानीपत से कांग्रेस के बलवान शर्मा,अम्बाला व नरवाना के गौरव व अमित को पार्टी में शामिल किया।

Home / Panipat / हरियाणा में राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी और जननायक जनता पार्टी गठबंधन को तैयार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो