script80 रुपये देकर 70 हजार की लूट, गोली मारी, पढ़िए पूरा घटनाक्रम | Loot at petrol pump Karnal Haryana latest news | Patrika News

80 रुपये देकर 70 हजार की लूट, गोली मारी, पढ़िए पूरा घटनाक्रम

locationपानीपतPublished: Jul 25, 2020 06:58:50 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

थाना सदर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

patrika

Miscreants looted Rs 2.77 lakh for attacking a youth

करनाल/चंडीगढ़। हरियाणा में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा घटना करनाल के नेशनल हाईवे नंबर-44 पर मयूर ढाबे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर हुई। शुक्रवार देर रात्रि यह घटना हुई। बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर 80 रुपये का तेल डलवाया और 70 हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। जाते-जाते पंप कर्मचारी के पैर में गोली मार दी। घायल कर्मचारी की हालत गंभीर है। उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। करनाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस तरह हुई लूट

घटना शुक्रवार की रात्रि 1.11 बजे की है। एक नकाबपोश बाइक सवार युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचा। उस दौरान पेट्रोल पंप पर तीन कर्मचारी मौजूद थे। एक कर्मचारी बाइक सवार को देखकर तेल डालने के लिए आया। बाइक सवार ने 80 रुपये का तेल डलवाया। पीछे से दो नकाबपोश युवक पैदल चलकर आए। जैसे ही कर्मचारी ने तेल डाला, दो युवकों में से एक ने पिस्टल निकाली और कर्मचारी की जेब में रखा कैश छीन लिया। यह देख एक कमचारी वहां पहुंचा और पिस्टल लिए लुटेरे से हाथापाई करने लगा। इस पर लुटेरे बाइक पर बैठकर भाग निकले। जाते-जाते हाथापाई करने वाले कर्मचारी के पैर में गोली मार दी।
सीसीटीवी फुटेज से जांच

गोली लगने से घायल कर्मचारी जमीन पर गिर पड़ा। तीसरा कर्मचारी डंडा लेकर आया लेकिन तब तक लुटेरे गायब हो गए। घायल कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। घायल कर्मचारी का नाम सुमित है। थाना सदर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो