script

अवैध संबंधों के चलते 3 बच्चों के पिता ने महिला के साथ फांसी लगाकर किया सुसाइड

locationपानीपतPublished: Apr 20, 2019 07:09:01 pm

शुक्रवार रात से गायब थे दोनों…
 

file photo

file photo

(महेंद्रगढ़,पानीपत): महेंद्रगढ़ के कैमला गांव में एक 3 बच्चों के पिता ने अवैध संबंधों के चलते शादीशुदा महिला के साथ फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों के शव शनिवार सुबह खेतों में लटके मिले। आसपास के लोगों ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैमला गांव का 40 वर्षीय अशोक व महिला शुक्रवार रात से ही गांव से गायब थे। अशोक तीन बच्चों का पिता था, जबकि संबंधित महिला को एक बच्चा है। रात में दोनों के परिजनों ने तलाशी की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह दोनों के शव फांसी के फंदे पर पेड़ से लटके मिले। शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महेंद्रगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ सुनील कुमार का कहना है कि पुलिस जांच जारी है।

ट्रेंडिंग वीडियो