पानीपत

हरियाणा में कट सकता है कि भाजपा के कई मौजूदा सांसदों का टिकट,मुख्यमंत्री-अमित शाह के बीच बैठक

बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद थे…

पानीपतFeb 21, 2019 / 08:06 pm

Prateek

(नई दिल्ली,पानीपत): जिन भाजपा सांसदों की अपने क्षेत्र में परफॉर्मेंस ठीक नहीं है, उनको पार्टी लोकसभा चुनाव में दोबारा टिकट नहीं देगी। यह फैसला दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर एंव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीच हुई बैठक में किया गया। इसके चलते अब भाजपा से सांसद बने नेता इधर-उधर भी टोह लेने में लगे हैं।

 

दुसरे दलों की ओर झुकाव दिखा रहे है नेता जी…

खबर है कि ऐसे नेता कभी मायावती, तो कभी मुलायम सिंह यादव के दरबार में हाजरी लगाने लगे हैं। इसकी जानकारी भाजपा हाईकमान को भी है। इसी प्रकार भाजपा के वे विधायक भी इधर-उधर देख रहे हैं, जिनकी परफॉर्मेंस बिगड़ी हुई है, क्योंकि उन्हें अपनी टिकट कटती हुई नजर आ रही है। बताया जाता है कि अमित शाह के आवास पर चली यह बैठक लगभग 3 घंटे में खत्म हुई।


सूत्रों की मानें तो हरियाणा में भाजपा के कई मौजूदा सांसदों का इस बार टिकट कट सकता है। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी पर भी चर्चा की गई। गौरतलब है कि पिछले साल भाजपा ने सांसद व मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया था, जिसमें हरियाणा के कई सांसदों का प्रदर्शन खराब रहा था।

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.