scriptपानीपत में कोरोना का एक भी नया केस नहीं, यहां देखें अपने जिले का हाल | No news corona case in Panipat Haryana latest news | Patrika News

पानीपत में कोरोना का एक भी नया केस नहीं, यहां देखें अपने जिले का हाल

locationपानीपतPublished: Jun 01, 2020 09:35:34 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

सोमवार को पूरे हरियाणा में 265 केस मिले हैं, जिनमें से गुरुग्राम में सर्वाधिक 129 मामले हैं।

corona

मुंबई से घर वापस लौटे थे चारो लोग: पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई दस

पानीपत। हरियाणा के पानीपत से अच्छी खबर आ रही है। सोमवार को कोरोनावायरस संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है। वैसे पानीपत में कोरोना के कुल 62 केस है, जिनमें से 20 सक्रिय हैं। बाकी स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को पूरे हरियाणा में 265 केस मिले हैं, जिनमें से गुरुग्राम में सर्वाधिक 129 मामले हैं। हरियाणा में अब तक कोरोना से 21 मौतें हो चुकी हैं। कुल केस 2365 हैं।
haryana covid
किस जिले में कितने केस

हरियाणा के अन्य जिलों की बात करें तो फरीदाबाद में 25, सोनीपत में 13, झज्जर में 4, नूंह में दो, पलवल में 11, जींद में दो, सिरसा में 28, फतेहाबाद में चार, भिवानी में 5, रोहतक में 14, हिसार में 13, कैथल में 11 और कुरुक्षेत्र में 4 नए मामले सामने आए हैं। सर्वाधिक मौतें फरीदाबाद में आठ हुई हैं। कहने को तो गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि मौतें अपेक्षाकृत कम हैं। गुरुग्राम में अब तक कोरोना से चार मौतें हुई हैं। पानीपत में तीन मौतें हो चुकी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो