scriptभाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के खिलाफ पूरे हरियाणा में प्रदर्शन | Protest in Haryana against BJP leader Sonali Phogat | Patrika News

भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के खिलाफ पूरे हरियाणा में प्रदर्शन

locationपानीपतPublished: Jun 06, 2020 09:39:54 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

आदमपुर में मंडी कमेटी के कर्मचारी को थप्पड़ मारने का भारी विरोध
टिकटॉक स्टार को गिरफ्तार करने की मांग, पिटाई होगी तो ड्यूटी कैसे करें

सोनाली फोगाट के खिलाफ पानीपत में प्रदर्शन

सोनाली फोगाट के खिलाफ पानीपत में प्रदर्शन

पानीपत। भाजपा नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट के थप्पड़ की गूंज पूरे हरियाणा में है। मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने पूरे हरियाणा में प्रदर्शन किया। सोनाली फोगाट को गिरफ्तार करने की मांग की। यह भी ऐलान किया कि जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा। सोनाली फोगाट ने शुक्रवार को हिसार के आदमपुर में मंडी कमेटी के कर्मचारी को थप्पड़ मारा था। चप्पल भी मारी थी। बाद में जबरन समझौता पत्र लिखवा लिया था।
पिटाई होगी तो कैसे ड्यूटी कर पाएंगे

टोहाना मार्केट कमेटी के सचिव सतबीर सिंह का कहना है कि काफी असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। इस तरह कर्मचारियों की पिटाई होगी तो कैसे ड्यूटी कर पाएंगे। इसी तरह गोहाना और हांसी में भी विरोध प्रदर्शन हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि ऐसा सलूक करना किसी भी तरह बर्दाश्त के योग्य नहीं है।
सोनाली को तत्काल गिरफ्तार किया जाए

हिसार के बालसमंद में मार्केट कमेटी कर्मचारियों के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि सोनाली को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। सोनाली के खिलाफ भिवानी, हिसार, सिरसा, गोहाना आदि जिलों में मार्केट कमेटी के दफ्तरों के बाहर जोरदार नारेबाजी हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो