scriptRahul Gandhi tractor rally entered in Haryana latest news | हरियाणा में राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली रोकी, पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद हुई एंट्री | Patrika News

हरियाणा में राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली रोकी, पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद हुई एंट्री

locationपानीपतPublished: Oct 06, 2020 07:38:35 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

  • कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे, प्रदेश अध्यक्ष कु. सैलजा भी बनीं सारथी
  • 100 लोगों के साथ आने की मिली अनुमति लेकिन आ गए सैकड़ों लोग

राहुल गांधी
कृषि कानून के विरोध में राहुल गांधी पंजबा से हरियाणा खुद ट्रैक्टर चलाते हुए पहुंचे।
चंडीगढ़। भाजपा सरकार के कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की 'खेती बचाओ यात्रा' मंगलवार को हरियाणा पहुंची। उनकी यह यात्रा पंजाब से हरियाणा में दाखिल हुई थी। हरियाणा प्रदेश में उनकी यात्रा को पहुंचने से पहले हरियाणा पुलिस द्वारा काफी देर तक उन्हें हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर रोके रखा गया। उनकी यात्रा को हरियाणा पुलिस द्वारा हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर रोके जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जाने की अनुमति थी, ऐसे में पुलिस ने रैली को रोक दिया। यहां धक्का-मुक्की भी हुई और राहुल धरने पर बैठ गए। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने मोर्चा संभाला। हरियाणा पुलिस के पास पहुंची और कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक से बातचीत की। काफी देर तक चली जद्दोजहद के बाद हरियाणा पुलिस ने राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली को हरियाणा में दाखिल होने की अनुमति दे दी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.