scriptCoronavirus हरियाणा में 793 नए केस मिले, सात मरीजों की मौत | Total 793 corona patients died in Haryana latest news | Patrika News

Coronavirus हरियाणा में 793 नए केस मिले, सात मरीजों की मौत

locationपानीपतPublished: Aug 03, 2020 11:47:30 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

फरीदाबाद में तीन, कुरुक्षेत्र में दो, गुरुग्राम व पानीपत में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। फिलहाल पांच हजार 630 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।

लखनऊ में गायब हो गए 2290 कोरोना पॉजिटिव मरीज, तलाशने में छूट रहे पसीने

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से सभी का कोई अता-पता नहीं है

पानीपत। हरियाणा में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में 793 नए केस मिले हैं। सात मरीजों की मौत हुई है। 853 ठीक हो गए। 127 मरीजों की हालत नाजुक है।

कहां कितने संक्रमित
प्रदेश में अभी तक 35 हजार 758 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 29 हजार 80 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। छह हजार 250 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। शनिवार को फरीदाबाद में 175, गुरुग्राम में 99, पानीपत में 93, रेवाड़ी में 85, अंबाला में 83, यमुनानगर में 40, पंचकूला में 38, कुरुक्षेत्र में 37, रोहतक में 34, करनाल में 28, हिसार में 27, फतेहाबाद में 17, पलवल में 15, कैथल में 13, झज्जर में पांच, नूंह में दो तथा सोनीपत व भिवानी में एक-एक संक्रमित मिला।
कहां कितने मरीजों की मौत

फरीदाबाद में 252, गुरुग्राम में 140, रेवाड़ी में 90, अंबाला में 87, हिसार में 45, सोनीपत में 42, पानीपत में 36, पंचकूला में 31, करनाल में 30, पलवल में 21, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में 18-18, रोहतक में 17, झज्जर में 10, नूंह में आठ तथा भिवानी व चरखी दादरी में चार-चार मरीज ठीक होकर घर लौटे। फरीदाबाद में तीन, कुरुक्षेत्र में दो, गुरुग्राम व पानीपत में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। फिलहाल पांच हजार 630 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट 5.74 फीसद और रिकवरी रेट 81.32 फीसद है। 25 दिन में मामले दोगुने हो रहे हैं। प्रत्येक दस लाख लोगों में 24 हजार 805 की जांच की जा रही।
428 लोगों की मौत

प्रदेश में अभी तक 428 मरीजों की मौत हुई है। इनमें 306 पुरुष और 122 महिला हैं। फरीदाबाद में 134, गुरुग्राम में 124, सोनीपत में 32, रोहतक में 23, अंबाला में 16, पानीपत में 15, नूंह में 12, हिसार, झज्जर, करनाल व नूंह में 10-10, पलवल में नौ, रेवाड़ी में आठ-आठ, भिवानी व जींद में पांच-पांच, कुरुक्षेत्र में चार, यमुनानगर में तीन, पंचकूला, फतेहाबाद व सिरसा में दो-दो तथा नारनौल व चरखी दादरी में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो