scriptअग्नि को साक्षी मान 21 जोड़ों ने लिए सात फेरे, हजारों लोग बने साक्षी | Agni witnessed 21 pairs of seven rounds, thousands of people witnesse | Patrika News

अग्नि को साक्षी मान 21 जोड़ों ने लिए सात फेरे, हजारों लोग बने साक्षी

locationपन्नाPublished: May 19, 2019 07:01:37 pm

Submitted by:

Bajrangi rathore

अग्नि को साक्षी मान 21 जोड़ों ने लिए सात फेरे, हजारों लोग बने साक्षी

 Agni witnessed 21 pairs of seven rounds, thousands of people witnessed

Agni witnessed 21 pairs of seven rounds, thousands of people witnessed

पन्ना। मप्र के पन्ना जिले में लोधी समाज का 22वां आदर्श विवाह सम्मेलन रैपुरा क्षेत्र के ग्राम अधराड़ में आयोजित हुआ, इसमें 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए समिति की ओर से बीते कई दिन से तैयारी की जा रही थी। देर रात तक चले आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रहलाद सिंह लोधी विधायक पवई रहे। अध्यक्षता विद्याबाई लोधी जिला पंचायत सदस्य जबलपुर ने की। विशिष्ट अतिथि प्रदुम सिंह विधायक बड़ामलहरा रहे। कार्यक्रम में गायत्री परिवार द्वारा गायत्री मंत्र उच्चार कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई गई।
कार्यक्रम में चार जिलों से शामिल 21 जोड़े मंत्रोच्चारण के साथ हवन किए। इसके बाद अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर सात वचन निभाने का वादा किया। संचालन भगवत प्रसाद लोधी रैपुरा सचिव ने किया। इस दौरान करीब 20 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शंकर महतो पूर्व जनपद अध्यक्ष बहोरीबंद, बीपी लोधी पूर्व एसडीओ कृषि विभाग, चंद्र दर्शन लोधी, सुदर्शन लोधी आधराड़, बालमुकुंद लोधी, महेश प्रसाद लोधी, गोविंद सिंह लोधी, दयाराम लोधी, शंकर प्रसाद लोधी, रामलाल लोधी आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो