scriptपत्नी से पति का चला रहा था अनबन, गुस्साए ससुर ने काट दिया दामाद का प्राइवेट पार्ट, गंभीर हालत में पन्ना रेफर | Angry father-in-law cut off son-in-law's private part | Patrika News

पत्नी से पति का चला रहा था अनबन, गुस्साए ससुर ने काट दिया दामाद का प्राइवेट पार्ट, गंभीर हालत में पन्ना रेफर

locationपन्नाPublished: Nov 21, 2019 10:06:22 pm

Submitted by:

Anil singh kushwah

घटनास्थल पर साथियों संग पहुंचा था आरोपी, वारदात के बाद फरार

Angry father-in-law cut off son-in-law's private part

Angry father-in-law cut off son-in-law’s private part

पन्ना/अजयगढ़. जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के पुखरा गांव में हैरान करने वाला घटनाक्रम सामने आया है। बताया गया कि मामूली बात पर खेत में काम कर रहे युवक का प्राइवेट पार्ट उसके ससुर ने धारदार हथियार से काट दिया। उसने यह वारदात कुछ साथियों की मदद से अंजाम दिया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने पीडि़त को लहूलुहान हालत में देखा तो परिजनों को सूचित किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज देेकर गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है।
घटनास्थल पर साथियों संग पहुंचा था आरोपी
पुखरा निवासी देशराज लोधी का विवाह रमना पुरवा निवासी अच्छेलाल की बेटी के साथ हुआ है। लेकिन दोनों में विवाद चल रहा है। लिहाजा, पत्नी मायके में रहती है। जिससे नाराज होकर उसका ससुर अच्छेलाल २० नवंबर की शाम दामाद देशराज के गांव कुछ लोगों को लेकर पहुंचा। पता चला कि वह खेत में काम कर रहा है। जिसके बाद सभी लोग खेत पहुंच गए। बेटी को रखने को लेकर दोनों में कहा-सुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि अच्छेलाल ने साथियों के सहयोग से दामाद देशराज के कपड़े उतरवाए और धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट काटकर दिया।
वारदात के बाद फरार
घटना के बाद देशराज बेहोश होकर गिर गया। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। आसपास के मौजूद लोगों ने देखा तो हल्ला गुहार करते हुए पास पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे उन्होंने डायल-100 पर कॉल कर पुलिस बुलाई और घायल को लेकर तत्काल अजयगढ़ अस्पताल रवाना हुए। जहां डॉ. पुष्पेंद्र कुशवाहा ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो