scriptचाची को भगाकर सूरत ले गया भतीजा, लौटने पर पति ने किया रखने से इनकार | Aunt took away Surat, nephew, refuses to keep her husband on return | Patrika News

चाची को भगाकर सूरत ले गया भतीजा, लौटने पर पति ने किया रखने से इनकार

locationपन्नाPublished: Jul 13, 2019 01:15:26 am

Submitted by:

Bajrang

चाची को भगाकर सूरत ले गया भतीजा, लौटने पर पति ने किया रखने से इनकार

love marriage

Aunt took away Surat, nephew, refuses to keep her husband on return

पन्ना। समाज में रिश्तों के नैतिक पतन का एक और मामला मप्र के पन्ना जिले के सलेहा क्षेत्र में आया है। यहां भतीजा प्रेम-प्रसंग में चाची को भगाकर सूरत ले गया। महिला के वापस लौटने के बाद अब पति साथ रखने से इनकार करने लगा है।
साथ ही आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कराने और निर्णय समाज के लोगों द्वारा करने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार मां-बेटे जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए युवक ने दो बच्चों की मां और अपने से 8 साल बड़ी उम्र की चाची को भगाकर सूरत ले गया। मामले में सलेहा थाने में गुम इंसान का प्रकरण दर्ज कराया गया था।
सूरत में महिला के एक रिश्स्तेदार ने देखा तो ससुराल वालों को मामले की जानकारी दी। जानकारी पर ससुराल के लोग सूरत गए और महिला को वहां से ले आए। पुलिस के अनुसार महिला ने बयान में अपनी सहमति से युवक के साथ जाने की बात बताई थी। इस पर युवक के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं किया गया।
मामला कुछ दिन तक शांत रहने के बाद पति अब भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करने लगा है। साथ ही मामले में समाज के वरिष्ठ लोगों द्वारा लिए जाने वाले निर्णय को स्वीकार करने की बात कह रहा है।
अब महिला बता रही यह कहानी

महिला के अनुसार वह घटना दिनांक को सहेली के यहां आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने नागौद गई थी। जहां उसे भतीजा मिला और उसे प्रसाद में कुछ खिला दिया और वह बेहोश हो गई। होश आया तो वह सूरत में थी।
उसने भतीजे से घर ले जाने का कहा। दोनों नागौद तक साथ आए। यहां से वह अकेली घर पहुंची। महिला का कहना है कि भतीजा उसे धोखा देकर सूरत ले गया था। वहीं पति का कहना है कि अपनी मर्जी से साथ गई थी।
पूर्व में महिला ने पुलिस को दिए बयान में मर्जी से साथ में जाने संबंधी बात स्वीकार की थी। अब महिला ने पुन: आवेदन दिया है। मामले में जंाच कराई जाएगी।
निरंकार सिंह, थाना प्रभारी, सलेहा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो