script

अब MP के इस जिले में भी बर्ड फ्लू की दस्तक, मृत मिले कौवों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव

locationपन्नाPublished: Jan 18, 2021 07:24:00 pm

Submitted by:

Faiz Faiz Mubarak

पन्ना जिले में बर्ड फ्लू की दस्तक, ककरहटी में मृत मिले कौवों की सैंपल रिपोर्ट आई पॉजिटिव, लोगों में दहशत का माहौल।

news

अब MP के इस जिले में भी बर्ड फ्लू की दस्तक, मृत मिले कौवों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव

पन्ना/ कोरोना महामारी के खत्म होने से पहले ही अब बर्ड फ्लू ने लोगो की चिंताएं बढ़ा दी हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में अबतक बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इसी कड़ में अब पन्ना जिले का नाम भी बर्ड फ्लू ग्रस्त जिलों में हो गया है। सोमवार को पन्ना में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। बीते दिनों ककरहटी में मृत पाए गए कौवे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बर्ड फ्लू के दस्तक के बाद एक तरफ जहां जिला प्रशासन द्वारा जिले में सतर्कता से संबंधित कमम उठाए जा रहे हैं, वहीं लोगो में बर्ड फ्लू की दहशत बनने लगी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- बंगाल चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, कहा- चुनाव के बाद भाजपा खुद ममता को बनाएगी मुख्यमंत्री

 

देखें खबर से संबंधित वीडियो…

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yr7oi

इन इलाकों में मृत मिले थे कौवे

देश मे जैसे-तैसे कोरोना महामारी का टीका आने के बाद आमजन ने थोड़ी राहत की सांस ली ही है कि, अब देश के कई राज्यों के साथ साथ बर्ड फ्लू ने मध्य प्रदेश वासियों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। प्रदेश के कई जिलों में बर्ड संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इसी कड़ी में बीते कुछ दिनों से पन्ना जिले में भी लगातार पक्षियों के मृत पाए जाने की खबरें सामने आन रही थीं, जिसे लेकर पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। सोमवार की सुबह ककरहटी और पडरिया में मृत मिले कौवों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- जमीन के अंदर बना रखी थी अवैध शराब की फैक्ट्री, खुदाई शुरु होते ही उबल पड़ी


शुरु हुआ सैनिटाइजेशन

जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद अब प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा ककरहटी और गढ़ी पडरिया में टीम को रवाना कर दिया है और मौके पर पहुंची टीम ने जिस स्थान पर कौवे मृत पाए गए थे, उन्हें सैनिटाइज कतरा दिया है।

 

पढ़ें ये खास खबर- कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों को लेकर निकाली विशाल ट्रैक्टर रैली


कलेक्टर ने दी जानकारी

पन्ना कलेक्टर ने बताया कि, आज सुबह ही जिले में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद से ही प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले के हर संदिग्ध इलाके की सघन जांच कराई जा रही है। जिले में बनाए गए नियंत्रण कक्षों के माध्यम से जिले भर की मॉनिटरिंग की जा रही है, स्थितियों के अनुसार व्यवस्था की जा रही है, साथ ही जिले वासियों को भी बर्ड फ्लू से सतर्क रहने के निर्देश जारी किये जा चुके हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yr6xz

ट्रेंडिंग वीडियो