रहें सावधान, MP के इस जिले में भी बर्ड फ्लू की दस्तक, मृत पाए गए 26 कबूतर
मौके पर पहुंची टीम...

पन्ना। कोरोना संक्रमण ( coronavirus) के बाद बर्ड फ्लू (Bird flu) का खतरा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। अब देश के नौ राज्यों में बर्ड फ्लू फैल गया है। बात मध्यप्रदेश की करें तो यहां पर 13 जिलों के कौओं के नमूनों में बर्ड फ्लू के एच5एन8 प्रकार का संक्रमण पाया गया है। राज्य में अब तक 13 जिलों- इंदौर, मंदसौर, आगर मालवा, नीमच, देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगौन, गुना, शिवपुरी, राजगढ़, शाजापुर एवं विदिशा- में कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।

मौके पर पहुंची टीम
वहीं अब पन्ना जिले में भी बर्ड फ्लू की दस्तक हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि पन्ना के जगन्नाथ मंदिर में एक साथ 26 कबूतर मृत पाए गए हैं। जानकारी मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर सभी कबूतरों के शवों को कलेक्ट किया। जिसके बाद सभी के सेम्पल जांच के लिए भोपाल भेजे जाएंगे।

मिल चुके हैं मृत पक्षी
पशु चिकित्सा विभाग के अनुसार जिले में अभी तक 40 से अधिक पक्षी मृत मिल चुके है। वहीं आज एक साथ पन्ना शहर के बीचोबीच 26 कबूतरों के मृत पाए जाने से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहार पन्ना में अभी तक एक भी बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुआ है। भेजे गए सैम्पलों की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यहां पर स्थिति क्या है।
अब पाइए अपने शहर ( Panna News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज