script90 फीसदी से अधिक बूथों पर मिली भाजपा को बढ़त, जानिए कांग्रेस का हाल | BJP gets more than 90 booths, know Congress | Patrika News

90 फीसदी से अधिक बूथों पर मिली भाजपा को बढ़त, जानिए कांग्रेस का हाल

locationपन्नाPublished: May 24, 2019 10:58:04 pm

Submitted by:

Bajrangi rathore

90 फीसदी से अधिक बूथों पर मिली भाजपा को बढ़त, जानिए कांग्रेस का हाल

BJP gets more than 90% booths, know Congress

BJP gets more than 90% booths, know Congress

पन्ना। मप्र के खजुराहो लोकसभा में मतों की गणना पूरी होने के बाद राजनीतिक पंडित पोलिंगवार मतों के विश्लेषण में लगे हैं। किन पोलिंग बूथों में उन्हें जीत मिली, कहां से कितने वोटों के अंतर से हारे और क्यों हारे इसका विश्लेषण किया जा रहा है।
भाजपा नेताओं का कहना है कि उन्हें 90 फीसदी से अधिक पोलिंग बूथों पर कांग्रेस प्रत्याशी के मुकाबले बढ़त हासिल हुई है। पन्ना विधानसभा में भाजपा कुल 14 मतदान केंद्रों में कंग्रेस से पीछे रही है। पन्ना शहर में ही दो पालिंग बूथों में भाजपा हारी जिनमें 90 फीसदी से अधिक आबादी अल्पसंख्यक वर्ग की थी।
गौरतललब है कि खजुराहो संसदीय क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 18 लाख 42 हजार 95 मतदाता थे। इनमें से 12 लाख 54 हजार 127 लोगों ने मतदान किया था। मतगणना के बाद 12 लाख 56 हजार 770 मतदाताओं के मत विधि सम्मत मान्य पाए गए। 1013 पोस्टल बैलेट थे। जिनमें से भाजपा प्रत्याशी को 8 लाख 11 हजार 135 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कविता सिंह को 3 लाख 15 हजार 753 मत प्राप्त हुए थे। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 4 लाख 92 हजार 382 मतों से हार मिली।
हार के बाद कांग्रेस जहां मायूस है वहीं दूसरी ओर भाजपाई जश्न मनाने में व्यस्त हैं। इस बीच राजनीति से जुड़े पंडितों द्वारा चुनावी आंकड़ों का क्षेत्र और विधानसभावार भी विश्लेषण किया जा रहा है। पन्ना विस के बारे में बताया गया कि यहां से कुल 14 पोलिंग बूथों पर भाजपा को हार मिली है। शेष सभी पोलिंग स्टेशनों पर भाजपा विजयी रही है। इसी तरह पवई और गुनौर विधानसभा क्षेत्र की भी 90 फीसदी से अधिक पोलिंग स्टेशनों में बीजेपी के प्रत्याशी को बढ़त हासिल रही।
जिलेभर में जारी है कार्यकर्ताओं के जश्न मनाने का सिलसिला

भाजपा प्रत्याशी बीडी शर्मा की रिकॉर्ड मतों से जीत के बाद से ही जिलेभर में जश्न मनाने का सिलसिला चल रहा है। भाजपा की ओर से अभी तक हालांकि अधिकृत रूप से विजय या आभार रैली नहीं निकाली गई है लेकिन क्षेत्रीय कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर जश्न मनाने पर जुटे हैं। शुक्रवार को पवई और सेमरिया नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पटाखे फोड़े और मिठाईयां बांटी।
दिनभर चलता रहा मेलजोल का सिलसिला

लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत मिलने के बाद दूसरे दिन भाजपा प्रत्याशी बीडी शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम के साथ जिले के वरिष्ठ भाजपा और संघ के नेताओं के घर मिलने पहुंचे। शर्मा सुबह प्रदेश सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री कुसुम महदेले के निवास पर पहुंचे और मुलाकात की। यहां पूर्व मंत्री ने उन्हें जीत की बधाई दी। इसके साथ ही शर्मा सुप्रीम कोर्ट के वकील धीरेंद्र सिंह परमार के निवास पर भी पहुंचे और मुलाकात की।
दिन के अधिकांश समय वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संघ के नेताओं के यहंां पहुंचकर मुलाकात करते रहे। इसके बाद शनिवार को दिल्ली में प्रस्तावित बैठक में हिस्सा लेने रवाना हो गए। उन्हें बधाई देने के लिए चुरहट के विधायक सत्येंद्र तिवारी, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री प्रज्ञा त्रिपाठी भी पन्ना पहुंचे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो