scriptपुरानी रंजिश में चली गोली, दो घायल, पांच घंटे बाद तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस | Bullet fired due to old enmity in Panna, two injured | Patrika News

पुरानी रंजिश में चली गोली, दो घायल, पांच घंटे बाद तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

locationपन्नाPublished: Nov 07, 2019 06:02:13 pm

Submitted by:

Anil singh kushwah

पन्ना जिले के मझगांय में पुरानी रंजिश का मामला

Bullets near school, video viral

Firing in Dussehra, searching for 150 mobs

अजयगढ /पन्ना. ग्राम मझगांय में रंजिश के चलते दो-पक्षों में जमकर विवाद हुआ। लाठी-डंडे व गोली चलने से दो लोग लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि, करीब पांच घंटे की विवेचना के बाद पुलिस ने घायल कृष्णा यादव की रिपोर्ट पर तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस यह कहते हुए उनके नाम सार्वजनिक करने से मना कर दिया कि आरोपी भाग जाएंगे। दूसरे पक्ष के लोगों पर रात १० बजे तक केस दर्ज नहीं किया गया। इसके पीछे राजनीतिक दबाव की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, खुलकर कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है।
कहासुनी से शुरू हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंचा
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार पिता शिवराम यादव (26) निवासी बारा साथियों को लेकर मझगांय गया था। वहां टिंकू, विक्रम, माधो व बाबू के परिवार से इनका पुराना विवाद था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में बहस होने लगी। बात इतनी बिगड़ी की दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। इस दौरान चार पांच बार फायरिंग भी हुई, गोली लगने से कृष्णा को चोट आई है। जबकि, दूसरे पक्ष से अतरवीर सिंह को चोट आई है। पुलिस के मुताबिक, उसकी चोट डंडे की है। झगड़े के बाद दोनों पक्ष के लोग घायलों को लेकर थाने पहुंचे और अपनी-अपनी सफाई देते हुए शिकायत दर्ज कराने लगे। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार कराने के बाद मौके पर पहुंची। यहां ग्रामीणों से पूछताछ व मौका मुआयना के बाद पता चला कि पुराने झगड़े को लेकर यादव पक्ष के लोग मझगांय गांव गए थे। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया।
नशे में थे आरोपी
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि कृष्ण कुमार यादव व बलदाऊ शराब के नशे में घुत थे। मझगांय पहुंचने के बाद गाली-गलौज करने लगे थे, जिसे लेकर विवाद की स्थिति बनी। जबकि, कृष्ण कुमार व बलदाऊ की मानें तो वह लोग मजगांय गए थे। वहां ठाकुरों का आपसी विवाद चल रहा था। हमें देखकर उन्होंने गोली चला दी, जिससे कृष्ण कुमार के हाथ में लग गई। मौैका मुआयना के बाद पुलिस ने बताया कि गोली चलाने के निशान दीवार पर भी बने थे। नगर निरीक्षक डीके सिंह के साथ एसडीओपी इसरार मंसूरी भी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। ग्रामीणों से पूछताछ की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो