scriptवीडियो.. सिंधिया ने चलती गाड़ी से सिंदूर लगा नारियल फेंका, चल पड़ी सियासत.. जानिए क्या हुआ उस दिन | Congress leader jyotiraditya scindia and Coconut Nariyal Controversy | Patrika News

वीडियो.. सिंधिया ने चलती गाड़ी से सिंदूर लगा नारियल फेंका, चल पड़ी सियासत.. जानिए क्या हुआ उस दिन

locationपन्नाPublished: Jul 16, 2018 10:45:51 pm

मध्यप्रदेश में कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के चलती गाड़ी से नारियल फेंकने मामले में प्रदेश में सियासत चल पड़ी है।

jyotiradtiya Scindia

jyotiradtiya Scindia

पन्ना. मध्यप्रदेश में कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के चलती गाड़ी से नारियल फेंकने मामले में प्रदेश में सियासत चल पड़ी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इसके बाद भाजपा से जुड़े लोग उन्हें हिंदू विरोधी बताकर प्रचार कर रहे हैं। पन्ना सहित पूरे प्रदेश में यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल यह है कि हर मोबाइल यूजर के वाट्सऐप पर यह वीडियो आ गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस वीडियो पर कांग्रेस की ओर से सफाई दी गई है कि सिंधिया ने सुरक्षा कारणों से ऐसा निर्णय लिया था।
रतलाम में जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान मीडिया से चर्चा में बिना किसी का नाम लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस राज्य में चुनाव जीतने के लिए टोने टोटके का सहारा ले रही है। एक नेता नारियल देता है, दूसरा उस पर सिंदूर लगाता और तीसरा उसको चौराहे पर फेंकता है। इन टोटकों से चुनाव नहीं जीते जाते।
Congress leader <a  href=
Jyotiraditya Scindia and Coconut Nariyal Controversy” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/16/jyotiraditya_sindia_in_controversy_3111565-m.jpg”>
political IMAGE CREDIT: patrika
क्या है इस वीडियो में
वीडियो में काफिले के साथ रीवा जाते समय पन्ना-छतरपुर मार्ग पर मोहन निवास चौराहे के पास एक सिंदूर लगा नारियल फेंकते दिख रहे हैं। यह नारियल सिंधिया को उन्हीं की पार्टी के कार्यकर्ता और पन्ना जिले के पूर्व मंडी अध्यक्ष शिवजीत सिंह (भैया राजा) ने दिया था। नारियल पर सिंदूर लगा था, आमतौर पर श्रीफल कोरा ही भेंट किया जाता है। इसलिए गाड़ी में उनके साथ बैठे एक सुरक्षाकर्मी ने सिंधिया को सलाह दी कि यह टोना टोटका भी हो सकता है। नारियल को गाड़ी से बाहर फेंक देना चाहिए। चौराहे पर कम रफ्तार में गाड़ी से सिंधिया ने खुद नारियल को सडक़ किनारे फेंक दिया। सिंधिया की बदकिस्मती थी कि यह वीडियो में कैद हो गया। और कुछ ही देर में पन्ना के वाट्सऐप ग्रुपों में यह वीडियो वायरल हो गया। विपक्ष ने इसे हिंदू विरोधी होना बताकर प्रचारित कर दिया।
घुमाते रहे स्थानीय नेता, बड़ों ने मानी गलती
उन्होंने नारियल फेका नहीं है। यह गार्ड की गलती से हुआ होगा। वे नारियल को गार्ड को पकड़ा रहे थे। गार्ड द्वारा नारियल को संभाल नहीं पानी के कारण नारियल गिर गया होगा।
दिव्यारानी सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पन्ना

जिन कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मान स्वरूप नारियल भेंट किया था वह उन कार्यकर्ताओं का अपमान है। वे किसी का सम्मान करना तो जानते नहीं है। उन्हें विदेशी संस्कृति और विदेशी लोग ही ज्यादा पसंद आते हैं।
सतानंद गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष, पन्ना
सिंधिया टोने टोटके में भरोसा नहीं करते, फिर भी कार्यकर्ताओं की बात पर उन्होंने नारियल गाड़ी से बाहर फेंक दिया था
पंकज चतुर्वेदी, कांग्रेस प्रवक्ता

यह सिंधिया की सनातन हिंदू मान्यताओं के प्रति उनकी सोच को दिखाता है। श्रीफल ससम्मान ईश्वर को पूजा और प्रसाद में काम आता है। सिंधिया बताएं कि क्या वे टोना टोटका में भरोसा करते हैं।
रजनीश अग्रवाल, भाजपा प्रवक्ता
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो