scriptठंड की विदाई, अब चूभने लगी धूप, जानिए कैसे बचे गर्मी से | Current weather in Panna | Patrika News

ठंड की विदाई, अब चूभने लगी धूप, जानिए कैसे बचे गर्मी से

locationपन्नाPublished: Feb 22, 2019 10:48:19 pm

Submitted by:

Bajrangi rathore

ठंड की विदाई, अब चूभने लगी धूप, जानिए कैसे बचे गर्मी से

Current weather in Panna

Current weather in Panna

पन्ना। मप्र के पन्ना जिले में करीब एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश के बाद लौटी ठंड का असर अब कम होने लगा है। बीते दो दिन से दोपहर में तेज धूप हो रही है। इससे पूरे दिन गर्मी का एहसास होने लगा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था। इससे स्पष्ट होता है कि रात के तपमान में भी वृद्धि हो रही है।
गौरतलब है कि ठंड की रवानगी का एहसास तो बहुत पहले से होने लगा था, लेकिन करीब एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश के कारण ठंड फिर लौट आई थी। अब ठंड धीरे-धीरे समाप्त होने लगी है। बीते दो दिन से सुबह 10 बजे के बाद से ही धूप तेज हो जाती है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा। अब सिर्फ सुबह-शाम ही गुलाबी ठंड का एहसास होता है। मौसम के इस संक्रमण काल में लोगों के सेहत पर भी विपरीत असर पडऩे की आशंका है। इसे देखते हुए लोगों को मौसम के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
सर्दी-खांसी के बढ़ रहे मरीज

जिला अस्पताल में पदस्थ शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र चतुर्वेदी ने बताया, वर्तमान में मौसम परिवर्तित हो रहा है। इससे तापमान कभी घट रहा है तो कभी बढ़ रहा है। इससे सर्दी-जुकाम सहित अन्य मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
ऐसे मौसम में बच्चों के देखभाल की ज्यादा जरूरत है। तापमान के अनुसार उन्हें गर्म व ठंडे कपड़े पहनाएं। गर्मी में कीटाणु बढ़ जाते हैं। इससे जिन्हें सर्दी-जुकाम है उन्हें परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रखते हुए विशेष देखभाल करें। बीमारी की स्थिति में तुरंत समीपी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो