scriptडकैत भोला यादव का एक और साथी आया पुलिस गिरफ्त में | dackait | Patrika News

डकैत भोला यादव का एक और साथी आया पुलिस गिरफ्त में

locationपन्नाPublished: Dec 17, 2018 12:00:34 am

Submitted by:

Bajrangi rathore

डकैत भोला यादव का एक और साथी आया पुलिस गिरफ्त में

dackait

dackait

पन्ना/बृजपुर। जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के चहला नाला जंगल क्षेत्र से सतना जिले के ग्राम भटिया निवासी वनकर्मी का हथियार के दम पर अपहरण कर लिया गया था। घटना के दूसरे दिन पुलिस का दबाव बनने पर आरोपी डकैत अपहृत को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने भोला डकैत गिरोह के आरोपी को पूर्व में ही पकड़ लिया था, जबकि एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
बृजपुर थाना प्रभारी एपी सिंह बघेल ने बताया, 3 नवंबर को डकैत गिरोह के सदस्यों ने नीलेश सिंह निवासी ग्राम भटिया थाना बरौंधा जिला सतना व उसके दो साथियों के साथ मारपीट कर लूटपाट की थी। इसके साथ ही वन विभाग के चौकीदार रामनरेश खैरवार का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया था।
मामले में थाना ब्रजपुर में आइपीसी, मध्यप्रदेश डकैती एवं व्यपहरण प्रभावित क्षेत्र अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी। मामले की जांच करने एसपी और डीआइजी भी मौके पर गए थे। पुलिस ने एक दिसंबर को घटना घटित करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए डकैत भोला यादव गिरोह के 1 सदस्य रामदीन लोधी निवासी कोठी टोला को 315 बोर का कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से लूटे गए रुपयों में ३०० नकदी भी जब्त किए गए थे।
गिरोह को खाद्य सामग्री पहुंचाने वाला गिरफ्तार

इसी गिरोह के दूसरे सदस्य राकेश यादव पिता शिवनारायण यादव यादव निवासी ग्राम विशालपुर थाना बरौंधा जिला सतना को 15 दिसंबर को कट्टा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से लूटे गए रुपयों में से २०० नकदी भी जब्त किए गए हैं।
डकैत गिरोह को मदद करने वाला राकेश लोधी पिता चुनबादा लोधी निवासी ग्राम कोठी टोला को भी चहला नाला के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो