scriptटुकड़ों में मिला अधजला शव, पुरुष या महिला पहचानना मुश्किल, जानिए फिर पुलिस ने क्या किया | dead body meet to panna district | Patrika News
पन्ना

टुकड़ों में मिला अधजला शव, पुरुष या महिला पहचानना मुश्किल, जानिए फिर पुलिस ने क्या किया

टुकड़ों में मिला अधजला शव, पुरुष या महिला पहचानना मुश्किल, जानिए फिर पुलिस ने क्या किया

पन्नाMar 12, 2019 / 06:19 pm

Bajrangi rathore

 dead body meet to panna district

dead body meet to panna district

पन्ना। मप्र के पन्ना जिले के नेशनल हाइवे क्रमांक 39 में कोतवाली थाना क्षेत्र के सकरिया प्लांटेशन के पास एक शव कई टुकड़ों में अधजले हालत में पाया गया है। चेहरा पूरी तरह से जला होने के कारण यह पहचान नहीं हो पाई कि वह पुरुष का शव है या महिला का।
रविवार शाम जब आसपास के लोगों ने शव को देखा तो उनके होश उड़ गए। तुरंत लोगों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया। मृतक के शरीर के अधिकांश अंग पूरी तरह से जल जाने के कारण उसको पीएम के लिये मेडिको लीगल भोपाल के लिए भेजा गया है।
कोतवाली पुलिस को रविवार शाम को यह पता चला था कि प्लांटेशन के पास एक शव कई तुकड़ों में अधजले हालत में पड़ा हुआ है। मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस अमला तुरंत मौके पर पहुंच गया। पुलिस की ओर से मौके पर पहुंचने के बाद शव का निरीक्षण किया गया।
शव कई तुकड़ों में था और बुरी तरह से जल चुका था। इसके कारण उसे देखने के बाद यह भी पहचान नहीं हो पा रही थी कि शव किसी महिला का है या पुरुष का। इससे शव का पंचनामा तैयार करने के बाद उसे पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे मेडिको लीगल के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना स्थल और इसके आसपास से ऐसी कोई सामग्री नहीं मिली है जिससे यह पता चल सके कि शव किसका है। अंधे हत्याकांड का खुलासा जल्द करने की बात पुलिस कह रही है। टीआई पन्ना कोतवाली अरविंद कुजूर के अनुसार सरपंच ने कल शाम को फोन पर सूचना दी थी कि एक शव अधजले हालत में पड़ा है।
मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया है। शव पुरुष का है या महिला का इसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को पीएम के लिये जिला अस्पताल के डॉक्टरों के सुपुर्द किया गया है। जिसे मेडिको लीगल के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है।
दो माह बाद भी मृतका की नहीं हो सकी पहचान

जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के चहला नाला के पास 13 जनवरी की सुबह एक महिला का शव क्षत विक्षत हालत में पाया गया। शव दो तुकड़ों में था। जनवरों ने शव को पूरी तरह से नोच डाला था। मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी अजयगढ़ इसरास मंसूरी ने शव 20 से 25 साल की महिला का बताया था। यह शव कमर से दो टुकड़ों में था।
पुलिस को आशंका थी कि अज्ञात हत्यारों द्वारा महिला की हत्या करने के बाद शव को जंगल में फेक दिया गया होगा। पहचान छिपाने के लिये चेहरे पर पत्थर भी मारे गए हैं। पुलिस को घटना स्थल से चूडिय़ों के टुकड़े और एक स्वेटर मिला था। यह स्वेटर कई टुकड़ों में था।
महिला का शव मिले डेढ़ माह से भी अधिक का समय बीत चुका है। इसके बाद भी पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी है। इसके अलावा दो अन्य अंधे हत्याकांडों का भी पुलिस पता नहीं लगा पाई है। इसे साथ ही रक्षाबंधन के दिन पुराना पावर हाउस स्थित बिजली विभाग की एटीपी मशीन से छह लाख रुपए से अधिक चोरी जाने के मामले का भी अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है।

Home / Panna / टुकड़ों में मिला अधजला शव, पुरुष या महिला पहचानना मुश्किल, जानिए फिर पुलिस ने क्या किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो