scriptसहकर्मी के तिलक में शामिल होने आए चिकित्सक की करंट से मौत | Doctor dies due to co-worker joining Tilak | Patrika News
पन्ना

सहकर्मी के तिलक में शामिल होने आए चिकित्सक की करंट से मौत

सहकर्मी के तिलक में शामिल होने आए चिकित्सक की करंट से मौत

पन्नाJun 18, 2019 / 10:52 pm

Bajrangi rathore

 Doctor dies due to co-worker joining Tilak

Doctor dies due to co-worker joining Tilak

पन्ना। मप्र के पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिसानी में सहकर्मी चिकित्सक के विवाह को लेकर तिलक और भोज का कार्यक्रम आयोजित था। इसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पशु चिकित्सक पिता-पुत्र आए थे। यहां भोजन करने के बाद लौटते समय करंट की चपेट में आने से डॉक्टर पुत्र की मौके पर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम बिसानी निवासी पशु चिकित्सक विकास कुमार शर्मा पिता राजकिशोर शर्मा पशु चिकित्सालय में चिकित्सक के पद पर पदस्थ थे। उनके पिता राजकिशोर शर्मा भी पशु चिकित्सालय बिसानी में ही पदस्थ है।
स्टॉफ के चिकित्सक नृपेंद्र सिंह ठाकुर के विवाह कार्यक्रम को लेकर आयोजित तिलक और भोज में शामिल होने पिता-पुत्र आए थे। रात करीब ११.३० बजे वापस लौटते समय विकास ने टेंट हादस के एक एंगल को पकड़ लिया, जिसमें करंट था। इससे विकास की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां मृत घोषित कर दिया गया।
मातम में बदली खुशियां

जिस समय डॉक्टर विकास करंट की चपेट में आए उस समय मौके पर कई लोग मौजूद थे। लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। घटना की जानकारी लगते ही जिस डॉक्टर का विवाह कार्यक्रम था उसके घर में खुशियों की जगह मातमी सन्नाटा पसर गया।
मृतक के परिजनों को जानकरी लगने के साथ वे अस्पताल पहुंचने लगे थे। घटना को लेकर देर रात तक गहमा-गहमी का माहौल रहा। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया है। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Home / Panna / सहकर्मी के तिलक में शामिल होने आए चिकित्सक की करंट से मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो